मथुरा में दीपावली पर रिवाल्वर से फायरिंग करने के मामले में भाजपा पार्षद रश्मि शर्मा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इनके खिलाफ थाना गोविंदनगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने मामले में जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
रिवाल्वर से फायरिंग कर फंसीं भाजपा पार्षद रश्मि शर्मा, तस्वीरों में जानिए पूरा मामला
2 of 5
भाजपा पार्षद रश्मि शर्मा
रश्मि शर्मा मथुरा के वार्ड नंबर 50 से रश्मि शर्मा पार्षद हैं। दीपावली पर इन्होंने अपनी छत पर आकर रिवाल्वर से फायरिंग की थी। रिवाल्वर से फायरिंग करते हुए रश्मि शर्मी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
रिवाल्वर से फायरिंग कर फंसीं भाजपा पार्षद रश्मि शर्मा, तस्वीरों में जानिए पूरा मामला
3 of 5
रिवाल्वर से फायरिंग करतीं रश्मि शर्मा
इससे पहले भी भाजपा नेत्री रश्मि शर्मा की शस्त्र के साथ कई तस्वीरें सामने आ चुकी है। किसी में उनके हाथ में तलवार है तो रायफल। फिलहाल दीपावली पर रिवाल्वर से फायरिंग कर वो फंस गई हैं।
रिवाल्वर से फायरिंग कर फंसीं भाजपा पार्षद रश्मि शर्मा, तस्वीरों में जानिए पूरा मामला
4 of 5
FIR
इस मामले में डीगगेट चौकी प्रभारी राजवीर सिंह ने भाजपा पार्षद रश्मि शर्मा के खिलाफ थाना गोविंदनगर में मुकदमा दर्ज करा दिया है। प्रदेश में भाजपा की सत्ता में मुकदमा दर्ज होने से भाजपाई सकते में हैं।