फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटकों के लिए खुशखबरी: शनिवार को ताजमहल का दीदार कर सकेंगे सैलानी, कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूरी

Fri, 13 Aug 2021 12:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार ने शनिवार रविवार की बंदी को घटाकर केवल रविवार तक सीमित रखा है। शनिवार की बंदी खत्म करने से देश विदेश के सैलानी न केवल ताज देख पाएंगे, बल्कि शॉपिंग भी कर पाएंगे। शहर के व्यापारिक संगठनों ने प्रदेश सरकार द्वारा दी गई ढील का स्वागत किया। गौरतलब है कि कोरोना की पहली लहर में ताजमहल 188 दिन बंद रहा था और दूसरी लहर में ताजमहल 61 दिन बंद रहा। विगत 16 जून को ताजमहल पर्यटकों के लिए फिर से खोला गया था। ताजमहल अभी सुबह के समय छह बजे खुलता है और सूर्यास्त के समय छह बजकर 15 मिनट पर बंद हो रहा है। ताजमहल में एक बार में 650 लोगों को जाने की इजाजत है। ताजमहल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन टिकट की दी जा रही है। कोरोना की गाइड लाइन का पालन करना जरूरी है। पर्यटकों को मास्क पहनकर जाने पर ही प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में प्रवेश के लिए भारतीय पर्यटकों के लिए 50 रुपये और विदेशियों के लिए 1100 रुपये का प्रवेश टिकट है लेकिन मुख्य गुंबद पर प्रवेश के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीदना होता है। ताजमहल की वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकट खरीदने के लिए यह दोनों ही विकल्प मौजूद हैं।  
 
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल पर सैलानियों का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन टिकट की सुविधा
ताजमहल समेत सभी स्मारकों में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड स्कैन कर टिकट लेने की सुविधा प्रदान की है तो वहीं वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुकिंग की जा सकेगी। ताजमहल के फोटोग्राफरों और गाइडों के साथ टैक्सी और कार में नकदी के लेनदेन नहीं होंगे। केवल डिजिटल भुगतान होगा, इसलिए फोन पे, पेटीएम, गूगल पे समेत नेट बैंकिंग के विकल्पों को अपनाया गया है। 

4 of 5
ताजमहल पर सैलानी - फोटो : अमर उजाला
आगरा व्यापार मंडल ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। अध्यक्ष टीएन अग्रवाल,  रमन लाल गोयल, जय प्रकाश अग्रवाल, जय पुरसनानी, कन्हैया लाल राठौर, अशोक मंगवानी ने आभार जताया।
युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष विनय कामरा, महामंत्री भरत शर्मा, गौरव बंसल ने आदेश का स्वागत किया और कहा कि इससे व्यापारियों को राहत मिलेगी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के मेघराज दियालानी ने कहा कि त्योहार से पहले सरकार का यह आदेश सही समय पर किया गया फैसला है। वीक एंड में सभी खरीदारी के लिए आएंगे। शनिवार की बंदी से सभी को परेशानी हो रही थी। सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष जीवत राम करीरा, चंद्र प्रकाश सोनी, घनश्याम दास देवनानी, गिर्राज प्रसाद अग्रवाल, सुशील नोतनानी, अनुराग गोयल आदि व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा: ताजमहल में पर्यटकों की भीड़ (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
रात में अपने सीसीटीवी कैमरे चालू रखें व्यापारी
आगरा मंडल व्यापार संगठन के संस्थापक अध्यक्ष गोविंद अग्रवाल ने व्यापारियों से अपील की है कि वह रात में भी अपने प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी कैमरे चालू रखें। उन्होंने सीओ छत्ता दीक्षा सिंह से वार्ता की और बढ़ती चोरियों पर चिंता जताई। गोविंद अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी दुकानों के बाहर और अंदर कैमरे जरूर लगवाएं और रात में चालू रखें। इससे घटनाओं का खुलासा भी हुआ है। उन्होंने एसएसपी से भी रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें