फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल का दीदार हुआ महंगा, नई टिकट व्यवस्था लागू, अब चुकाने होंगे इतने रुपये

Sun, 09 Dec 2018 02:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 7
नई दरोँ को विदेशी पर्यटकों के लिए ताजमहल का टिकट - फोटो : अमर उजाला
अगर आप ताजमहल घूमने आ रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें लें। क्योंकि ताज का दीदार महंगा हो गया है। ताजमहल में भीड़ प्रबंधन के लिए एएसआई सोमवार से नई टिकट व्यवस्था लागू कर दी है। 
 
विज्ञापन

ताजमहल का दीदार हुआ महंगा, नई टिकट व्यवस्था लागू, अब चुकाने होंगे इतने रुपये

2 of 7
ताजमहल। - फोटो : अमर उजाला
अभी तक देसी पर्यटक 50 रुपये और विदेशी 1100 रुपये में पूरे ताजमहल का दीदार कर लेता था, लेकिन अब यह महंगा हो गया है। 
 
विज्ञापन

ताजमहल का दीदार हुआ महंगा, नई टिकट व्यवस्था लागू, अब चुकाने होंगे इतने रुपये

3 of 7
ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों को अब ताजमहल के मुख्य गुंबद की कब्र देखने के लिए 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीदना होगा। मुख्य गुंबद समेत ताजमहल देखने
के लिए भारतीय पर्यटकों को 250 रुपये और विदेशियों को 1300 रुपये का टिकट लेना पड़ेगा। टिकट दरों की नई व्यवस्था सोमवार से लागू हो गई है। 

ताजमहल का दीदार हुआ महंगा, नई टिकट व्यवस्था लागू, अब चुकाने होंगे इतने रुपये

4 of 7
ताजमहल का दीदार के लिए मारामारी - फोटो : अमर उजाला
नीरी की सिफारिश पर ताजमहल में भीड़ प्रबंधन के लिए एएसआई (भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण) ने एस्टेप टिकटिंग व्यवस्था लागू की है। सोमवार से मुख्य गुंबद के लिए अलग से 200 रुपये का टिकट सभी पर्यटकों के लिए लागू हो गया है। 
विज्ञापन

ताजमहल का दीदार हुआ महंगा, नई टिकट व्यवस्था लागू, अब चुकाने होंगे इतने रुपये

5 of 7
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 10 दिसंबर से शुरू होने वाली व्यवस्था के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। विभाग की ओर से कई माह से इसके लिए आनलाइन टिकट और टिकट प्रिंटिंग समेत कई पहलुओं पर कसरत की जा रही थी। 
विज्ञापन

ताजमहल का दीदार हुआ महंगा, नई टिकट व्यवस्था लागू, अब चुकाने होंगे इतने रुपये

6 of 7
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के संरक्षण सहायक अंकित नामदेव ने बताया कि मुख्य गुंबद की कब्रों को देखने के लिए अब पर्यटकों को 200 रुपये का अतिरिक्त टिकट खरीदना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजमहल का दीदार हुआ महंगा, नई टिकट व्यवस्था लागू, अब चुकाने होंगे इतने रुपये

7 of 7
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
जो देसी पर्यटक कब्र नहीं देखना चाहते हैं, वो 50 रुपये में ताजमहल का दीदार कर सकते हैं। वहीं विदेशी पर्यटकों को 1100 रुपए चुकाने होंगे। ताजमहल की टिकट विंडो पर नई टिकट की व्यवस्थाएं शुरू हो गई हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें