आगरा में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, बोदला-बिचपुरी रोड में विज्ञान प्रदर्शनी लगवाई गई। इसमें परिषदीय स्कूलों की विज्ञान विषय की शिक्षिकाओं ने खुद मॉडल तैयार करके प्रस्तुत किया। कुछ मॉडल शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों से भी बनवाए।
विज्ञापन
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में परिषदीय शिक्षकों ने प्रस्तुत किए मॉडल, देखिए तस्वीरें
2 of 5
science exhibition in agra
- फोटो : अमर उजाला
विभाग की ओर से सराहनीय कार्य किया गया। अब तक विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थी ही मॉडल प्रस्तुत करते थे। अधिकतर मॉडल बाजार से खरीदे हुए होते थे। इस बार प्रदर्शनी में कुछ अलग दिखा। मॉडल खुद तैयार किए गए थे। हर मॉडल के साथ शिक्षिकाएं और विद्यार्थी दोनों ही थे।
विज्ञापन
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में परिषदीय शिक्षकों ने प्रस्तुत किए मॉडल, देखिए तस्वीरें
3 of 5
science exhibition in agra
- फोटो : अमर उजाला
दोनों मिलकर अपने मॉडल के बारे में बता रहे थे। वर्षा जल संचयन, संसाधन प्रबंधन, ऊर्जा संरक्षण, स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, हाइड्रोपेनिक्स और जैविक खेती, हरे कचरे से सीएनजी निर्माण, कूड़ा प्रबंधन, मिनी बायोगैस प्लांट आदि मॉडल प्रस्तुत किए गए।
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में परिषदीय शिक्षकों ने प्रस्तुत किए मॉडल, देखिए तस्वीरें
4 of 5
science exhibition in agra
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी का उद्घाटन बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने किया। उन्होंने प्रत्येक मॉडल के संबंध में जानकारी हासिल की। कहा कि सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाणपत्र दिया जाएगा। संचालन और प्रदर्शनी का प्रबंधन अखिलेश कांत शर्मा ने किया। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में परिषदीय शिक्षकों ने प्रस्तुत किए मॉडल, देखिए तस्वीरें
5 of 5
science exhibition in agra
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी में प्राथमिक विद्यालय, हिरनपुरा, फतेहाबाद की दिव्यांशु तिवारी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, भाईसन, खेरागढ़ की मधु चौधरी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, खानपुर, खेरागढ़ की मीनाक्षी लोधी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, नदगवां, जैतपुर कलां की अंजली पाल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सिलपौली बाह की संगीता, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, कूकापुर, जैतपुरा कलां की वर्षा चौधरी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, डाबर, फतेहपुर सीकरी की मीनाक्षी सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बनगवां, जगनेर की प्रीति गोयल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, नगला मूसे, जगनेर की कविता, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, टूला शाहपुर, शमसाबाद की सुलेखा के मॉडल चयनित किए गए हैं।