ताजमहल में इंट्री सिस्टम जून के पहले सप्ताह से बदलने वाला है। मेट्रो ट्रेन की तरह ताजमहल में इंट्री टर्न स्टाइल गेट से गुजरने के बाद ही होगा। पूर्वी और पश्चिमी गेट पर नया सिक्योरिटी सिस्टम बनकर तैयार है। टिकटों की जांच के लिए टर्न स्टाइल गेट लगा दिए गए हैं। सोमवार से टेस्टिंग शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए तीन रंगों के सिक्के भी आ चुके हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: जून से बदल जाएगा ताजमहल में इंट्री सिस्टम, अब पर्यटकों को यहां से गुजरना होगा
2 of 7
टर्न स्टाइल गेट
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पश्चिमी गेट पर गोदरेज कंपनी ने सात टर्न स्टाइल गेट लगा दिए हैं, जहां से पर्यटक टिकट लेकर प्रवेश करेंगे। पश्चिमी गेट में ताज के अंदर डाकघर के सामने पांच टर्न स्टाइल गेट लगाए गए हैं। इसी तरह रेवती के बाड़े में भी सात और पूर्वी गेट पर सीआईएसएफ कंट्रोल रूम के सामने निकासी के लिए पांच गेट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: जून से बदल जाएगा ताजमहल में इंट्री सिस्टम, अब पर्यटकों को यहां से गुजरना होगा
3 of 7
टर्न स्टाइल गेट
- फोटो : अमर उजाला
जून के पहले सप्ताह में नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। इंट्री के लिए तीन रंग के सिक्के आ चुके हैं। इसमें पीला रंग का सिक्का बच्चों के लिए, नीला भारतीय पर्यटकों के लिए और हरा विदेशी पर्यटकों के लिए होगा। हालांकि एएसआई अधिकारियों ने आगरा के लिए चौथे रंग के सिक्के भी मांगे हैं, जिन्हें सार्क और बिम्सटेक देशों के पर्यटकों को दिया जाएगा। आगरा में एडीए के पथकर के कारण चौथी श्रेणी है, जबकि पूरे देश में केवल तीन ही श्रेणियों में स्मारक के अंदर पर्यटक प्रवेश कर रहे हैं।
तस्वीरें: जून से बदल जाएगा ताजमहल में इंट्री सिस्टम, अब पर्यटकों को यहां से गुजरना होगा
4 of 7
लाइन में लगे पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में दोनों गेटों पर मौजूद काउंटर्स से टिकट खरीद कर जो पर्यटक अंदर प्रवेश करेगा, उसे सबसे पहले टर्न स्टाइल गेट से गुजरना होगा। मेट्रो की तरह सिक्कों को इस गेट पर टच करने से अपने आप टर्न स्टाइल गेट खुलेंगे। पर्यटक आगे सुरक्षा जांच कराएगा। उसके बाद डक्ट से प्रवेश मिलेगा। लौटते समय मेट्रो की तरह ही निकास वाले टर्न स्टाइल गेट पर इन सिक्कों को डालना होगा, तभी गेट खुलेंगे और पर्यटक बाहर निकल सकेंगे।
विज्ञापन
तस्वीरें: जून से बदल जाएगा ताजमहल में इंट्री सिस्टम, अब पर्यटकों को यहां से गुजरना होगा
5 of 7
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार से पश्चिमी गेट पर सिक्योरिटी सिस्टम की टेस्टिंग शुरू कर दी जाएगी। पूर्वी और पश्चिमी गेट के यह सिस्टम आपस में जुड़े होंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि अगर कोई पर्यटक पूर्वी गेट से प्रवेश करे और पश्चिमी गेट से बाहर निकल जाए तो उसका ब्यौरा मौजूद रहे। एक सप्ताह में पूर्वी और पश्चिमी गेट के टर्न स्टाइल गेटों को इंटर-कनेक्टेड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
तस्वीरें: जून से बदल जाएगा ताजमहल में इंट्री सिस्टम, अब पर्यटकों को यहां से गुजरना होगा
6 of 7
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
ताज में प्रवेश से लेकर निकास तक अगर तीन घंटे से ज्यादा का समय लगा तो पर्यटकों को वापसी में अपने टिकटों को रिचार्ज कराना होगा। निकास के दौरान गेट खुलेंगे ही नहीं, अगर तीन घंटे से ज्यादा बीत चुके होंगे। समय के मुताबिक उतनी कीमत चुकानी होगी, तभी पर्यटक निकलेंगे। गेट पर ही लैपटॉप के साथ कर्मचारी मौजूद रहेंगे, जो रिचार्ज करेंगे।
तस्वीरें: जून से बदल जाएगा ताजमहल में इंट्री सिस्टम, अब पर्यटकों को यहां से गुजरना होगा
7 of 7
करना पड़ा काफी देर इंतजार
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वी गेट पर रेवती के बाड़े में नया सिक्योरिटी सिस्टम बनाया जा रहा है, वहीं पश्चिमी गेट पर सहेली बुर्ज में टिकट काउंटर के सामने टर्न स्टाइल गेट वाला सिस्टम लगाया गया है। रेवती के बाड़े से पूर्वी गेट तक दीवार के सहारे डक्ट बनाई जाएगी, जिसमें से होकर पर्यटक ताज के अंदर पहुंचेंगे। बाड़े में ही सुरक्षा जांच हो जाएगी। इसी तरह पश्चिमी गेट पर सहेली बुर्ज के सामने से गेट तक डक्ट बनेगी, जिसमें से प्रवेश दिया जाएगा। यह ठीक वैसे ही होगा, जैसे एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के बाद यात्री डक्ट के जरिए हवाई जहाज तक पहुंचाए जाते हैं।