फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के थाने में 25 लाख चोरी का मामला: सिर गंजा कराकर छिपा था सफाई कर्मी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 20 Oct 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
आगरा: थाना जगदीशपुरा के मालखाने में हुई थी चोरी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना जगदीशपुरा के मालखाना से 25 लाख रुपये की चोरी के मामले में शक के घेरे में आया सफाई कर्मचारी ताजगंज क्षेत्र में छिपा हुआ था। उसने पुलिस से बचने के लिए अपना सिर मुंडवा लिया था। मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीम उससे पूछताछ कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, उससे कैश बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना का जल्द खुलासा हो सकता है। 

थाना जगदीशपुरा के मालखाने से शनिवार रात को चोरी हुई थी। पीछे के दरवाजे से घुसा चोर बक्से का ताला तोड़ 25 लाख रुपये चोरी करके ले गया था। रविवार की सुबह घटना की जानकारी हुई थी। एसएसपी मुनिराज जी. और एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने थाना का निरीक्षण किया था। घटना की जानकारी ली थी। पुलिस टीम को घटना के खुलासे के लिए लगाया था। लापरवाही बरतने के आरोप में निरीक्षक अनूप कुमार तिवारी, मालखाना प्रभारी हेड मोहर्रिर प्रताप भान सिंह सहित छह को निलंबित किया गया था। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन

2 of 6
आगरा: टूटी मिली थी मालखाने की खिड़की - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की जांच में लोहामंडी निवासी सफाई कर्मी अरुण का नाम सामने आया था। वह घटना के बाद से नहीं आ रहा था। इस पर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी। उसके घर में दबिश दी। मगर, वो नहीं मिला। उसके घर से कुछ कैश मिला। इससे पुलिस का शक और गहरा गया। उसकी तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 6
थाने में जांच करते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार दोपहर सफाईकर्मी को पुलिस ने ताजगंज क्षेत्र से पकड़ लिया। उसने पहचान छिपाने को अपना सिर गंजा करा लिया था। वह इधर-उधर भाग रहा था। अपने परिचितों के संपर्क में था। पुलिस उसे थाने लेकर आ गई। उससे पुलिस की टीम पूछताछ में लगी है। हालांकि अभी अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। 

4 of 6
जगदीशपुरा थाना - फोटो : अमर उजाला
20 लोगों को थाने लाकर पूछताछ 
 पुलिस ने थाने के मालखाने में चोरी के मामले में 20 से अधिक लोगों से पूछताछ की है। इनमें वो लोग शामिल हैं, जो थाने पर किसी न किसी काम से आया करते थे। इनमें कई और सफाई कर्मचारी भी शामिल हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
जगदीशपुरा थाने के बाहर खड़े पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया पर मंगलवार को 27 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दो पुलिसकर्मी गंजे व्यक्ति को अपने साथ ले जाते नजर आ रहे हैं। लोगों की भीड़ भी लगी है। इसमें लोग कहते सुने जा सकते हैं कि युवक लोहामंडी का रहने वाला है। वीडियो को लेकर चर्चा है कि यह सफाई कर्मी ही है, जो थाना जगदीशपुरा के मालखाना से चोरी करके फरार हो गया था। वह ताजगंज से पकड़ा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जगदीशपुरा थाने के बाहर खड़े पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी मुनिराज जी. ने बताया कि थाना परिसर में सफाई का कार्य करने वाला कर्मचारी की तलाश की जा रही थी। उसे पकड़ा गया है। उसके साथ ही अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए टीम लगी हैं। जल्द सफलता मिलेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें