फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही सोनू चौधरी हत्याकांड: 50 हजार का इनामी बदमाश एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, अब तक 12 आरोपी भेजे जेल

Fri, 19 Mar 2021 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
सिपाही हत्याकांड का आरोपी पुलिस गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला
आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र में थाना सैंया के सिपाही सोनू चौधरी की ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या के मामले में फरार 50 हजार के इनामी रवि उर्फ रविंद्र को बुधवार को एसटीएफ आगरा यूनिट ने जयपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को उसे जेल भेज दिया। वह पुलिस से बचने के लिए नाम बदलकर किराये के मकान में रह रहा था। पुलिस इस केस से जुड़े 12 आरोपियों को अब तक जेल भेज चुकी है।  
 
विज्ञापन

2 of 5
मृतक सिपाही सोनू चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
एसपीआरए सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आठ नवंबर 2020 की सुबह खेरागढ़ थाना क्षेत्र में थाना सैंया की पुलिस अवैध खनन कर बालू ला रहे ट्रैक्टरों को रोकने पहुंची थी। सिपाही सोनू चौधरी ने एक ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने का प्रयास किया था। मगर, चालक ने ट्रैक्टर चढ़ाकर सोनू की हत्या कर दी थी। इसके बाद फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे। इस घटना में राजस्थान के धौलपुर के खनन माफिया के कई गुर्गे शामिल थे। पुलिस ने एक-एक करके 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कुछ दिन पहले गब्बर पकड़ा गया था। वहीं 12वां आरोपी धौलपुर के थाना कौलारी स्थित गांव खरगपुर निवासी रवि उर्फ रविंद्र फरार चल रहा था। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।  
विज्ञापन

3 of 5
सिपाही सोनू चौधरी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
सीओ खेरागढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम और एसटीएफ आगरा यूनिट आरोपी रवि की तलाश में लगी थी। एसटीएफ ने बुधवार को रवि को जयपुर के महेश नगर स्थित अंडरपास के पास घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया। रवि पर चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक मुकदमा हत्या और तीन जानलेवा हमले के हैं। वह किराये के मकान में पहचान छिपाकर रह रहा था। सिपाही हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ अब गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।
 

4 of 5
सिपाही सोनू चौधरी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
खेरागढ़ में पहले भी हुआ था हमला
पांच जून 2019 को खेरागढ़ के ही गांव बुरहरा में खनन करने वालों की पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। फायरिंग में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। हमलावर मौके से भाग गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मृतक सिपाही सोनू चौधरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पहले भी हुए हैं हमले
- 24 जुलाई 2020: थाना फतेहाबाद में पुलिस ने खनन की ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी। पांच लोगों ने पुलिस पर हमला बोला। गिरफ्तार किए गए।
- 14 जुलाई 2020: कसबा किरावली में खनन माफिया ने सिपाहियों पर ट्रैक्टर चढ़ाया। सिपाही राघवेंद्र घायल हुआ।
- 06 जुलाई 2020: थाना फतेहाबाद के गांव लालपुरा के पास पुलिस पर हमला। पुलिसकर्मी घायल हो गए।
- 19 दिसंबर 2019 : थाना सिकंदरा में सिपाहियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश।
- 03 नवंबर 2019 : थाना इरादतनगर में खनन माफिया ने एसआई निशामक त्यागी को गोली मारी।
- 18 अक्तूबर 2019 : थाना खेरागढ़ के रूधऊ गांव में दो सिपाहियों पर हमला कर फरार हुए आरोपी।
- 05 जून 2019 : थाना खेरागढ़ के गांव बुरहरा में माफिया के गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला बोला। फायरिंग में चार पुलिसकर्मी घायल हुए।
- 17 फरवरी 2019 : फतेहाबाद के बीलपुरा में वन्यकर्मियों पर हमला। मुकदमा दर्ज कराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें