आगरा के मंटोला बवाल की पूरी रिपोर्ट शासन में पहुंचने के बाद ही सोमवार रात एसएसपी जोगेंद्र कुमार को हटा दिया गया। इसके बाद माना जा रहा है कि अभी कई और पुलिसकर्मियों, अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। साथ ही खुफिया तंत्र की नाकामी पर भी कार्रवाई की जा सकती है। शासन इस रिपोर्ट का अध्ययन कर रहा है।
विज्ञापन
2 of 6
मंटोला में बवाल के दौरान की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
घटना में पुलिस की तीन बड़ी चूक सामने आईं। पहली जामा मस्जिद पर भीड़ जमा हो जाने के बाद लोगों को वहां से जुलूस लेकर जाने दिया गया। दूसरा, जुलूस में शामिल लोगों को रास्ते में रोका नहीं गया।
विज्ञापन
3 of 6
मंटोला में बवाल के दौरान की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
तीसरा, संवेदनशील इलाकों में फोर्स की तैनाती में देरी की गई। इसी का नतीजा रहा कि सदर भट्टी में जिस समय बवाल शुरु हुआ, वहां सिर्फ एक दरोगा था जबकि पुलिस पिकेट चौराहे पर ही है और थाना मुश्किल से सौ मीटर की दूरी पर है।
4 of 6
एसएसपी जोगेंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि पुलिस के देर से एक्शन में आने के कारण ही एसएसपी जोगेंद्र सिंह को हटाया गया। उनकी जगह बबलू कुमार को भेजा गया है। शासन की कार्रवाई से खुफिया तंत्र अभी तक बचा हुआ है।
विज्ञापन
5 of 6
मंटोला थाने में पुलिस अधिकारियों से घटना की जानकारी लेते एसएसपी बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार चार्ज लेते ही सबसे पहले सदर भट्टी चौराहा पहुंचे। सोमवार को यहीं पर बवाल हुआ था। उन्होंने सीओ और एसपी सिटी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद मंटोला थाना में पुलिस कार्रवाई की समीक्षा की।
मंटोला थाने में प्रेसवार्ता करते एसएसपी बबलू कुमार व अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। हालात पूरी तरह से सामान्य हैं। पुलिस और खुफिया तंत्र की लापरवाही पर उन्होंने कहा कि वह पूरी कार्रवाई की समीक्षा कर रहे हैं। अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।