नए साल पर पुलिस ने नई शुरुआत की। लोहामंडी थाना में सिपाही दीपक का जन्म दिन मनाया गया। इसमें एसएसपी बबलू कुमार पहुंचे। उन्होंने सिपाही को केक खिलाया तो खुशी के मारे उसकी आंखों से आंसू छलक आए।
विज्ञापन
2 of 5
लोहामंडी थाना में सिपाही दीपक का जन्म दिन मनाया गया
- फोटो : अमर उजाला
थाने के स्टॉफ ने ही एसएसपी को फोन कर कहा था कि हम दीपक का बर्थ डे मना रहे हैं, आप आ जाइए। उन लोगों का कहना था कि ड्यूटी पर रहने के कारण पुलिसकर्मी जन्म दिन नहीं मना पाते हैं। इस पर एसएसपी बबलू कुमार वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
3 of 5
एसएसपी ने सिपाही को केक खिलाया
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा कि ड्यूटी पर रहते हुए भी हम खुशियां बांट सकते हैं। सभी थानों में ऐसे आयोजन होने चाहिए। एसएसपी की इस पहल की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।
4 of 5
सिपाही का जन्मदिन मनाया
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के लिए विभाग ने साप्ताहिक अवकाश देने की बात कही थी। लेकिन, प्रदेश में बने हालातों के मद्देनजर इन दिनों सभी पुलिसकर्मियों के अवकाश रद् चल रहे हैं।
लोहामंडी थाना में सिपाही दीपक का जन्मदिन मनाने की खबरें अन्य पुलिसकर्मियों को मिली तो सभी में एक नए उत्साह का संचार हुआ है। पुलिसकर्मियों में इस बात की खुशी है कि अधिकारी उनकी खुशी में शामिल हैं।