उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां बीती रात गहने और रुपयों के लिए बेटे ने अपनी मां के सिर पर सिलबट्टा से वार करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद घर में ताला बंद कर भाग निकला। हत्या के बाद उसने अपनी बहन को वीडियो भेजा। कहा कि मां मुझे माफ कर दो, मुझसे गलती हो गई। घर से गहने व रुपये भी चुराए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जगनेर थाना एवं कस्बा निवासी सुभाष बिंदल की घर के बाहर ही बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। घर में पत्नी सुनीता (46), बेटी शिवानी हैं। छोटा बेटा शिवम दिल्ली में पढ़ाई करता है। शिवानी की शादी भरतपुर में हुई है। सुभाष ने बताया कि बुधवार की सुबह वह व्यापार के सिलसिले में आगरा आए थे। घर पर पत्नी शिवानी और बेटा शिवम थे।
विज्ञापन
2 of 5
हत्या के बाद बहन को भेजा वीडियो
- फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद बहन को भेजा वीडियो
शाम छह बजे उन्होंने पत्नी सुनीता (46) को फोन मिलाया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ। उन्होंने पड़ोसी को फोन करके पत्नी से बात कराने के लिए कहा। इस पर पड़ोसी घर पहुंचे तो ताला लगा था। इधर, हत्या के बाद शिवम ने अपनी बहन को वीडियो भेजा। इसमें उसने कहा कि मां मुझे माफ कर दो, मुझसे गलती हो गई।
विज्ञापन
3 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बोला चार युवकों ने बनाया प्लान, कराई लूट
वीडियो में उसने चार युवकों के नाम लेकर कहा कि इन्होंने प्लान बनाया था। लूट कराई है, माफ कर दियो। वीडियो देखने के बाद बेटी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़ा तो सुनीता का शव बेड पर पड़ा मिला। सिर में चोट के निशान थे। पुलिस का कहना है कि सिर में सिलबट्टा मारकर हत्या की गई है। अलमारी खुली पड़ी थी।
4 of 5
एसीपी महेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
नशा करता था बेटा
एसीपी महेश कुमार ने बताया कि वीडियो को देखने के बाद ही शिवानी ने अपने पिता और रिश्तेदारों को फोन किया। तब हत्या की जानकारी हो सकी। बेटे ने मां की भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की है। पिता ने भी बताया कि बेटा नशा करता है। उसकी तलाश की जा रही है।
पिता ने बताया कि बेटा नशे का आदी था। वह पहले भी कई बार घर में चोरी कर चुका है। आए दिन पैसे को लेकर घर में झगड़ा करता रहता था। एसीपी के मुताबिक घटना करीब चार बजे से छह बजे के बीच की है। उस समय घर में सिर्फ मां और बेटा थे। पुलिस टीम लगा दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।