फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर्स का कार्य बहिष्कार जारी, ओपीडी सेवाएं प्रभावित, मरीज परेशान

Tue, 30 Nov 2021 01:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
नारेबाजी करते जूनियर डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
नीट पीजी काउंसिलिंग 2021 कराने की मांग को लेकर आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर्स का कार्य बहिष्कार लगातार चौथे दिन जारी है। जूनियर डॉक्टर्स ने मंगलवार को भी ओपीडी में कार्य नहीं किया। उन्होंने ओपीडी के बाहर ही बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। बता दें कि जूनियर डॉक्टर शनिवार से कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। इससे ओपीडी सेवाओं पर असर पड़ा है। सीनियर रेजीडेंट मरीजों को देख रहे हैं, लेकिन चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को परामर्श के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

हालांकि सोमवार की अपेक्षा आज मरीज कम हैं। उधर, जूनियर डॉक्टर्स का कहना है कि शुक्रवार तक कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। अगर मांग नहीं मानी गई तो भर्ती मरीजों को सेवा देना भी बंद करेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
ओपीडी में लगी मरीजों की कतार - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को मेडिसिन विभाग, हड्डी रोग विभाग, त्वचा रोग विभाग के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी रही। मेडिसिन विभाग की ओपीडी में 411, हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में 335, त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में 343 मरीजों को परामर्श दिया गया।  
विज्ञापन

3 of 5
ओपीडी में मरीज - फोटो : अमर उजाला
जूनियर डॉक्टर मंगलवार को भी ओपीडी में सेवा देने के लिए नहीं गए। ओपीडी खुलने के साथ ही उसके बाहर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। नीट पीजी की काउंसिलिंग कराने की मांग बुलंद की। कार्य बहिष्कार के कारण ओपीडी में मरीजों को इंतजार करना पड़ा।  

4 of 5
ओपीडी के बाहर प्रदर्शन करते जूनियर डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मोहन के नेतृत्व में जूनियर डॉक्टर्स ने प्रदर्शन किया। डॉ. अनुराग मोहन ने कहा कि ओपीडी में कार्य बहिष्कार शुक्रवार तक जारी रहेगा। इस दौरान ओपीडी के बाहर ही बैठकर नीट पीजी-2021 की काउंसिलिंग कराने की मांग की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओपीडी के बाहर प्रदर्शन करते जूनियर डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
फेडरेशन ऑफ रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि अगर शुक्रवार शाम तक मांग नहीं मानी गई तो शनिवार से भर्ती मरीजों को भी सेवा देना बंद कर दिया जाएगा। केवल इमरजेंसी सेवाएं दी जाएंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें