फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा-दिल्ली हाईवे पर लापरवाही: दस किलोमीटर में आठ अवैध कट, 19 मेनहोल पर ढक्कन ही नहीं

Tue, 30 Nov 2021 10:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
हाईवे पर जगह-जगह हैं अवैध कट - फोटो : अमर उजाला
आगरा में राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर लापरवाही के कारण लोगों की जान खतरे में है। रविवार को आईएसबीटी के सामने निर्माणाधीन फ्लाईओवर से हाथरस के बाइक सवार की गिरकर मौत हो गई थी। इस हादसे के बाद अमर उजाला ने वाटरवर्क्स से लेकर सिकंदरा मंडी तक 10 किलोमीटर हाईवे की पड़ताल की तो पाया कि यहां आठ अवैध कट हैं, जहां हादसों का खतरा है। यही नहीं 19 मेनहोल पर ढक्कन ही नहीं हैं। मिट्टी को खोदकर सड़क किनारे डाल दिया गया है। डायवर्जन और यू टर्न के लिए संकेतक तक नहीं बनाए गए हैं। हाईवे के दोनों ओर तकरीबन पांच किमी के हिस्से में सर्विस लेन नहीं है। 

सर्विस लेन पर अधूरे अंडरग्राउंड नाले का काम पूरा करने में भी लापरवाही बरती जा रही है। मिट्टी को खोदकर सड़क किनारे डाल दिया गया है। आईएसबीटी पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। रात्रि में आने वाले वाहन चालकों को 100 मीटर की दूरी पर डायवर्जन लिखा नजर आता है। गाड़ी स्पीड में होने पर हादसों का डर बना रहता है। इस फ्लाईओवर के 500 मीटर आगे यू टर्न दिया गया है। डायवर्जन और यू टर्न के लिए संकेतक तक नहीं बनाए गए हैं। ऐसे में वाहन चालक ही नहीं राहगीरों की जान को भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

2 of 5
हाईवे पर अवैध कट - फोटो : अमर उजाला
लंगड़े की चौकी 
फुटओवर ब्रिज के पास एनएचएआई ने लोहे की रेलिंग में छह फुट की जगह छोड़ दी है। लोगों ने इसी को रास्ता बना लिया है। 
चार खंभा कट
लंगड़े की चौकी से 300 मीटर की दूरी पर ही दूसरा कट खुला हुआ है। इससे भी पूरे दिन लोगों का आवागमन बना रहता है। 
अबुलउला कट
यहां भी रेलिंग खुली छोड़ दी गई हैं। राहगीरों के अलावा गुरुवार को लगने वाले मेले के दौरान हजारों लोग इसी कट से गुजरते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
फुटब्रिज के नीचे भी खुला है कट - फोटो : अमर उजाला
यह कट हैं भी जानलेवा
- कमला नगर पेट्रोल पंप के सामने
- हीरा टॉकीज के सामने 
- तुलसी टाकीज के मोड़ पर
- एसआरके मॉल के सामने
 

4 of 5
हाईवे किनारे खुले हुए हैं मेनहोल - फोटो : अमर उजाला
यहां खुले पड़े हैं मेनहोल
- मथुरा की ओर जाने वाली सड़क पर सिकंदरा मंडी अंडरपास के सामने दस जगह ढक्कन खुले पड़े हैं। 
- मरियम टूम, सिकंदरा थाने के सामने, मंडी के पास और कैलाश मोड़ से शांति वेद तक चार जगह।
- ट्रांसपोर्ट नगर से तुलसी टाकीज जाने वाली सर्विस लेन पर दो जगह। पांच किलोमीटर सर्विस लेन नहीं।
- गुरुद्वारा गुरु का ताल से सिकंदरा स्मारक तक एनएचएआई ने सिक्सलेन प्रोजेक्ट में सर्विस लेन ही नहीं बनाई है। यह करीब तीन किलोमीटर है। 
- ट्रांसपोर्ट नगर से से दरगाह तक सर्विस लेन नौ साल बाद भी कच्ची पड़ी है। इसे एनएचआई ने बनवाया ही नहीं है। यह दो किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिकंदरा के पास काफी दूर तक नहीं है सर्विस लेन - फोटो : अमर उजाला
हाईवे और सर्विस लेन के बीच हो ग्रिल
लोक निर्माण विभाग के पूर्व अभियंता हृदेश शर्मा ने कहा कि हाईवे का सिक्सलेन प्रोजेक्ट आठ साल से चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका है। सर्विस लेन और हाईवे के बीच में डिवाइडर और ग्रिल होने चाहिए। यह आधे हिस्से में ही हैं। निर्माणाधीन साइटों के आधा किलोमीटर पहले ही संकेतक होने चाहिए। प्रकाश व्यवस्था भी समुचित होनी चाहिए।  

काम चल रहा है, ढक्कन लगवाए जाएंगे
एनएचएआई के परियोजना निदेशक वीपी जोशी ने कहा कि गुरुद्वारा, तुलसी टाकीज और असोपा के पास अंडरग्राउंड नाले का काम चल रहा है। खुले मैनहोल पर ढक्कनों को लगवाया जाएगा। अभी तक पांच अवैध कट बंद किए गए हैं। कुछ कट लोगों ने खुद बना लिए हैं। इन्हें भी बंद कराया जाएगा। निर्माणदायी एजेंसी को नोटिस दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें