फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad Bus Accident: चालक के पलक झपकते ही चली गई छह की जान, 15 माह के मासूम और उसकी मां की भी मौत

Wed, 14 Dec 2022 04:29 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
रीना और अयांश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बस चालक को झपकी आने से छह लोगों की जान चली गई। हादसा बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे माइलस्टोन 61 के समीप हुआ। हादसे में 15 महीने के मासूम और उसकी मां की भी मौत हो गई। अपनी आंखों के सामने पत्नी और बेटे का शव देखकर पिता बदहवास हो गया। हादसे के बाद दो घंटे तक एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। घायलों की चीत्कार और अपनों को खोने वालों की करुण पुकार लोगों को झकझोर रही थी। लोग एक-दूसरे को तलाशते नजर आ रहे थे। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बस में फंसे दो लोगों को निकालने में पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने सभी घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहीं हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन भी वहां पहुंच गए। 

फिरोजाबाद में भीषण हादसा: डीसीएम से टकराकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी स्लीपर बस, छह लोगों की मौत, 22 घायल
विज्ञापन

2 of 5
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के कुसुम्भी निवासी सुनील कुमार भी स्लीपर बस में सवार था। वह अपनी पत्नी रीना (22) और पुत्र अयांश (15 महीने) के साथ लुधियाना से रायबरेली जा रहा था। हादसे में उसकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। सुनील भी घायल हुआ है। जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई है तो बेसुध हो गया। 
विज्ञापन

3 of 5
फिरोजाबाद में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
हादसा इतना भीषण था कि डीसीएम से टकराने के बाद बस एक्सप्रेसवे से नीचे गड्ढे में पलट गई। एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह और सीओ सिरसागंज कमलेश कुमार के साथ कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन मंगवाकर बस को गड्ढे से बाहर निकाला गया।


4 of 5
बस को सीधा करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
हादसे का कारण बस चालक का नींद की झपकी आना बताया गया है। बस में करीब 60 लोग सवार थे। जिस वक्त हादसा हुआ, उस वक्त ज्यादातर लोग नींद में थे। टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई थी। देखते ही देखते बस नीचे जा गिरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पर खड़े पुलिस अधिकारी और यात्री - फोटो : अमर उजाला
हादसे में रीना (22) , उसके पुत्र अयांश (15 माह) , संतलाल (67) निवासी पन्नोई जिला कौशांबी, राजेश (25 ) पुत्र जगरुप निवासी फतेहपुर कोतवाली सहित दो अन्य की मौत हुई है। 24 यात्री घायल हुए हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें