श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर चांदी के लड्डू गोपाल और चांदी के हिंडोले भी बाजार में आ चुके हैं। 250 ग्राम से लेकर तीन किलोग्राम तक के हिंडोले बाजार में दिखने लगे हैं। इनकी कीमत सर्राफा बाजार मैं 21,000 रुपये से लेकर 2,51,000 रुपये तक है। इसके साथ ही 10 ग्राम से लेकर 200 ग्राम चांदी के पोले और 100 ग्राम से लेकर 1000 ग्राम तक के ठोस लड्डू गोपाल भी कन्हैया के भक्तों को काफी पसंद आ रहे हैं। इनकी कीमत 1100 रुपये से लेकर 70,000 रुपये तक है। ब्रज में जन्माष्टमी का पर्व तीन दिन तक मनाया जाता है। मथुरा-वृंदावन में 30 अगस्त से इस पर्व की शुरुआत होगी। नंदभवन-श्रीबांकेबिहारी मंदिर और श्रीकृष्ण जन्मस्थान में महोत्सव के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। बाजार में इन दिनों जन्माष्टमी से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी बढ़ गई है।
विज्ञापन
2 of 5
चांदी का झूला और लड्डू गोपाल
- फोटो : अमर उजाला
11000 रुपये के चांदी के बाल गोपाल की ज्यादा मांग
लड्डू गोपाल के भक्तों को 1500 रुपये से लेकर 11,000 रुपये तक के चांदी के कन्हैया (लड्डू गोपाल) और 21,000 से एक लाख तक हिंडोले पहली पसंद बने हुए हैं। बाजार में पिछले दो दिनों से तेजी भी दिखाई दे रही है। - नीतेश अग्रवाल, अध्यक्ष, आगरा सर्राफा एसोसिएशन
विज्ञापन
3 of 5
श्रीकृष्ण का भोग-प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के भोग पर इस बार अफगानिस्तान में चल रही अस्थिरता का असर दिखाई दे रहा है। बाल गोपाल के लिए तैयार होने वाले छप्पन भोग की कीमतों में लगभग 20 रुपये किलो से 50 रुपये किलो तक दाम बढ़े हुए हैं। हरा पिस्ता, काजू, किशमिश, बादाम आदि के भावों में आए उछाल से कन्हैया का भोग महंगा हो गया है। घरों में तैयार होने वाला मेवे का पाग भी इस बार रसोई के बजट पर असर डाल रहा है। महिलाओं का मानना है कि महंगाई के बाद भी पूरे मन से लड्डू गोपाल का मेवा पाग घरों में तैयार करेंगी।
4 of 5
लड्डू गोपाल
- फोटो : अमर उजाला
छप्पन भोग पर कीमतों का ज्यादा असर
सूखा मेवा काफी महंगा होने से प्रसाद इस बार महंगा हुआ है। खासतौर से मंदिरों के लिए तैयार किए जाना वाला छप्पन भोग पर इसका काफी असर दिखाई दे रहा है। - सिद्धांत भगत, संचालक, भगत हलवाई
बाजार में पोशाक खरीदतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
एक साल में बदले भाव
भोग पिछले साल अब
मेवा पाग 600 रुपये 650 रुपये
मिंगी पाग 440 रुपये 470 रुपये
गोंद पाग 500 रुपये 530 रुपये
गिरी पाग 500 रुपये 540 रुपये
मेवा पंजीरी 400 रुपये 440 रुपये
मेवा कलाकंद 440 रुपये 460 रुपये (स्रोत: फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल मिठाई प्रकोष्ठ)