फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: प्रेमी युगल के दोस्त ने दी जानकारी, भाई संग मिलकर दिया था खौफनाक घटना को अंजाम

Wed, 25 Aug 2021 05:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
मृत उत्तम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी युगल की हत्या कर शवों को यमुना नदी में फेंकने वाले आरोपी को सिरसागंज थाना पुलिस ने बुधवार को काईवाई कर जेल भेज दिया। पुलिस आरोपी के भाई की तलाश कर रही है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने प्रेमी युगल की हत्या में प्रयोग किया गया गमछा भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक देहात डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी देवीराम निवासी जहांगीरपुर ने बताया कि उसकी बेटी के प्रेम संबंध गांव में ही रहने वाले उत्तम नामक युवक से थे। 31 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे उसकी बेटी और उत्तम गांव से भाग गए। इस बीच उनकी खोजबीन की गई। आरोपी देवीराम ने बताया कि वह बेटी और उत्तम की तलाश कर रहे थे। तभी दोपहर को उत्तम के दोस्त वीनेश निवासी कुतुकपुर थाना नसीरपुर ने फोन पर जानकारी दी कि दोनों लोग पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर है। 
विज्ञापन

2 of 5
शव की तलाश के लिए पहुंची पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
वीनेश को फोन करके उनको वहीं रुकने के लिए कहा गया। ईको गाड़ी से वह अपने साथियों के साथ पुरानी दिल्ली पहुंचा और दोनों को रात करीब दो बजे बाकलपुर भट्ठे पर लाया गया। यहां दोनों लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं माने। दोनों के न मानने पर उसने अपने साथ आए लोगों को घर भेज दिया। जबकि फोन कर अपने छोटे भाई शिवराज को इस घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन

3 of 5
हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
शिवराज पिनाहट स्थित एक शीतगृह पर मुनीम की नौकरी करता है। शिवराज कार लेकर बाकलपुर भट्ठे पर पहुंचा। यहां से बेटी और उत्तम को कार में बैठाकर नौरंगीघाट पहुंचे। पहले बेटी की गला दबाकर हत्या कर शव यमुना में फेंका। इस बीच उत्तम ने शोरगुल किया। बेटी का शव फेंकने के बाद उत्तम की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव यमुना में फेंक दिया। शिवराज गाड़ी लेकर पिनाहट चला गया, जबकि देवीराम पैदल ही गांव पहुंचा। पकड़े गए आरोपी को जेल भेजने के साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

4 of 5
शव की तलाश करते पीएसी के गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर निवासी 22 वर्षीय उत्तम कुमार पुत्र सुगर सिंह शटरिंग का काम करता था। उत्तम के प्रेम संबंध पड़ोस की ही एक युवती से हो गए। विगत थे। 31 जुलाई को प्रेमी युगल गांव से भाग गए। युवक के लापता होने की जानकारी उसके पिता ने थाना सिरसागंज पुलिस को दी। हालांकि युवती के पिता ने थाने में कोई शिकायत नहीं की। पुलिस ने सात अगस्त को गुमशुदगी दर्ज कर 12 अगस्त को अपहरण की धाराएं बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हत्यारोपी को जेल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सिरसागंज पुलिस ने सोमवार रात युवती के पिता देवीराम को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की थी तो उसने बताया कि बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर शवों को नौरंगीघाट स्थित यमुना में फेंक दिया। सिरसागंज पुलिस ने मंगलवार को आगरा से पीएसी के गोताखोरों को बुलाकर प्रेमी युगल के शवों की तलाश शुरू कराई लेकिन शव बरामद नहीं हो सके।

झूठी शान के लिए कत्ल: फिरोजाबाद में युवक-युवती की हत्या कर लाश यमुना में फेंकी, युवती के पिता ने बताई खौफनाक कहानी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें