फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ब्रज में सावन के पहले सोमवार की धूम, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon, 30 Jul 2018 06:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले सोमवार को आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज के प्रमुख शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भगवान शिव की आराधना करने के लिए सुबह से ही भक्तों की कतारें लग गईं। बम बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसलिए मंदिरों के बाहर बैरिकेडिंग की गई।  
विज्ञापन

तस्वीरें: ब्रज में सावन के पहले सोमवार की धूम, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

2 of 6
बल्केश्वर महादेव मंदिर के बाहर भक्तों की कतार - फोटो : अमर उजाला
आगरा राजेश्वर महादेव मंदिर में विधि विधान के साथ भगवान शिव की आराधना की गई। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोले नाथ को जल, दूध, दही, शहद, तिल, घी, बेलपत्र आदि अर्पित किया। वहीं प्राचीन मन:कामेश्वर मंदिर में श्रावणी महोत्सव का आगाज हो गया है। यहां भी अपार भीड़ उमड़ी। 
विज्ञापन

तस्वीरें: ब्रज में सावन के पहले सोमवार की धूम, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

3 of 6
शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बल्केश्वर महादेव मंदिर के बाहर सुबह से भक्तों की लंबी लंबी कतारें लग गईं। यहां अगले सोमवार को विशाल मेला लगेगा, इसमें रविवार रात को नगर परिक्रमा की जाएगी। रावली महादेव मंदिर में भी आस्था का जनसैलाब उमड़ा। पृथ्वीनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिए भक्तों की कतारें लगीं। 

तस्वीरें: ब्रज में सावन के पहले सोमवार की धूम, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

4 of 6
शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
कान्हा नगरी मथुरा में भूतेश्वर, कामेश्वर, चकलेश्वर एवं गोपेश्वर मंदिरों में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने अपने आराध्य का विधि विधान से जलाभिषेक किया। बता दें कि मथुरा के ये चार ऐसे शिव मंदिर हैं, जिन्हें ब्रज का कोतवाल कहा जाता है। फिरोजाबाद के शिव मंदिरों में भी आस्था का जनसैलाब उमड़ा और भगवान भोले की पूजा की गई। 
विज्ञापन

तस्वीरें: ब्रज में सावन के पहले सोमवार की धूम, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

5 of 6
बम बम भोले के जयकारों की गूंज है। - फोटो : अमर उजाला
एटा के प्राचीन कैलाश मंदिर में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। हालांकि यहां सुबह भारी बारिश भी हुई। जिससे मंदिर के बाहर जलभराव हो गया, लेकिन आस्था का सैलाब फिर भी कम नहीं हुआ। पहले सोमवार को भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: ब्रज में सावन के पहले सोमवार की धूम, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

6 of 6
शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी सोरों के शिवालयों में भी भगवान शिव की आराधना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पहले सोमवार को भक्तों ने गंगाजल से शिव का जलाभिषेक किया। कासगंज के भूतेश्वर मंदिर, चामुंडा के शिव मंदिर, प्रभुपार्क मनकामेश्वर मंदिर, सहित अन्य मंदिरों में भी भगवान शिव की आराधना की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें