फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिड़गती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन, छावनी बनी तहसील, सड़क पर धरना

Tue, 22 Sep 2020 12:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
एडीएम सिटी प्रशासन को ज्ञापन सौंपते महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार व अन्य - फोटो : अमर उजाला
भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दों पर सोमवार को समाजवादी पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया। सदर तहसील से कलक्ट्रेट तक भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।



विज्ञापन

2 of 6
प्रशासन को ज्ञापन सौंपते जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
आगरा के जिलाध्यक्ष राम गोपाल बघेल को सेवला सराय स्थित वैष्णो कॉलोनी आवास पर सोमवार सुबह आठ बजे से नजरबंद कर दिया। फिर भी सैकड़ो कार्यकर्ता एकत्र हुए। पुलिस ने कॉलोनी में बेरीकेडिंग कर सपाइयों को रोका। वहीं उन्होंने नारेबाजी व विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। 
 
विज्ञापन

3 of 6
धरना प्रदर्शन के दौरान सपा महानगर अध्यक्ष व अन्य - फोटो : अमर उजाला
महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार को फतेहाबाद रोड स्थित आवास से पुलिस ने घेर लिया। एडीएम सिटी डॉ प्रभाकांत अवस्थी व एसपी सिटी ने शहर अध्यक्ष आवास पर इकठा हुए कार्यकर्ताओं को रोका, लेकिन सपाई नहीं रुके। वहीं सड़क पर धरना देकर बैठ गए और एडीएम सिटी ज्ञापन दिया। 

4 of 6
एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपते महानगर अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
वाजिद निसार ने कहा भाजपा सरकार पुलिस व प्रशासन को आगे कर विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। सपा कार्यकर्ता झूठे मुकदमों व जेल जाने से नहीं डरते। सपा के जिला व महानगर के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता रातभर नजरबंद रहे।
 
विज्ञापन

5 of 6
धरना-प्रदर्शन के दौरान सपाई - फोटो : अमर उजाला
सदर तहसील स्थित धरना स्थल सोमवार सुबह नौ बजे दोपहर एक बजे तक छावनी बना रहा। पुलिस व प्रशासन अधिकारी फोर्स के साथ तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के नेता - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन में तेजपाल यादव, राम नरेश यादव, हरेंद्र सिंह, उत्तम दिवाकर, असलम वारसी, शहर महासचिव पवन दोनेरिया कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा, बबलू शरीफ, किशन यादव, कुलदीप सक्सेना, मीना कुमारी, ममता टपलू, निर्वेश शर्मा, इंदु जैन, सतीश चाहर, वीरेंद्र सिसोदिया, कपिल कुरैशी, सुरेश कुशवाह, अमिर सिंह फौजदार, बबलू खान, रॉबी पठान, मसरूर  कुरैशी आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें