फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के इस गांव में बुखार से मचा है हाहाकार, 23 दिनों में 12 मरीजों की मौत, 400 से ज्यादा बीमार

Tue, 22 Sep 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
करीमगंज में बुखार का प्रकोप - फोटो : अमर उजाला
कोरोना काल में उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद का गांव करीमगंज बुखार से जूझ रहा है। यहां 23 दिनों में बुखार से पीड़ित 12 मरीजों की मौत हो चुकी है। 400 से ज्यादा लोग बीमार हैं। कई मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। गांव का परिषदीय विद्यालय अस्थाई अस्पताल में तब्दील हो गया है। यहां मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। लखनऊ से आई स्वास्थय विभाग की टीम गांव में डेरा डाले हुए हैं। टीम ने सोमवार को घर-घर जाकर मरीजों का हाल जाना। साथ ही उन्हें जरूरी निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन

2 of 5
चारपाई पर लेते बुखार से पीड़ित बच्चे - फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर बसे लगभग 4000 आबादी वाले गांव करीमगंज में 23 दिन से लगातार बुखार के मरीज मिल रहे हैं। गांव में अब तक 400 से ज्यादा लोग बीमार हो चुके हैं। इनमें 12 मरीजों की मौत हो गई है। गांव के लोग डेंगू होने की बात कह रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग निजी पैथॉलॉजी की जांच को नकारता आ रहा था। अब स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट में भी डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

3 of 5
गांव की नाली में मच्छरों का लार्वा - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य भवन लखनऊ स्थित लैब भेजे गए 54 नमूनों में से आठ में डेंगू की पुष्टि हुई है। तीन मरीजों में पहले भी डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इनकी जांच सैफई मेडिकल कॉलेज से कराई गई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एके पांडेय ने बताया कि आठ मरीजों की जांच रिपोर्ट में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। उनकी हालत बेहतर है। डेंगू की पुष्टि होने वाले सभी मरीज खतरे से बाहर हैं। 

4 of 5
बुखार से पीड़ित लोग (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
करीमगंज में स्थिति को देखते हुए शनिवार को लखनऊ से महामारी विशेषज्ञ डॉ. मुकेश प्रकाश और राज्य संक्रामक रोग अधिकारी डॉ. विपिन शुक्ला गांव पहुंचे थे। लगातार तीसरे दिन भी वे गांव में मरीजों का हाल चाल जानने और हालात का जायजा लेने में जुटे रहे। उन्होंने सोमवार को मरीजों के घर-घर जाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक भी किया। उन्होंने लोगों से कहा कि गांव में अगर किसी को भी बुखार आता है तो तत्काल सूचित करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ग्रामीणों को वितरित की गईं दवाइयां - फोटो : अमर उजाला
जिला मलेरिया अधिकारी एसएन सिंह के नेतृत्व में गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम भी एंटी लार्वा व अन्य दवाओं का छिड़काव करती रही। टीम ने लोगों को पानी जमा न होने देने, शुद्ध पानी पीने आदि के बारे में जागरूक किया। जिला मलेरिया अधिकारी ने कहा कि गांव में दवा के छिड़काव के साथ ही लोगों का उपचार किया जा रहा है। सोमवार को 27 लोगों के डेंगू जांच के लिए के लिए नमूने लिए गए। लखनऊ से आई टीम ने भी गांव पहुंचकर मरीजों का हाल चाल लिया। गांव करीमगंज में हालात काबू में हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें