फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा छत गिरने से दो की मौत प्रकरण: पार्टी में परोसी गई शराब, एक हादसे ने उजाड़े दो परिवार, चार पर मुकदमा

Wed, 25 Aug 2021 11:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा: मृत युवकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के आरपी नगर में गजेंद्र हरि वर्मा के मकान में अनिकेत के जन्मदिन की पार्टी के दौरान कुछ युवक शराब और बियर की केन लेकर आए थे। पुलिस को मलबे में बोतल और केन पड़ी मिलने से इसकी जानकारी हुई है। दूसरी मंजिल पर डीजे का फ्लोर लगाया गया था। मकान की छत का फ्लोर वाला ही हिस्सा डांस करने वालों के पैरों की धमक से नीचे गिरा है। इससे पहली मंजिल की छत ढह गई। थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मकान की दूसरी मंजिल की छत पर डीजे का फ्लोर लगाया गया था। यहां पर म्यूजिक सिस्टम भी लगे थे। हलवाई भी छत पर लगाया था। पार्टी में जितने भी लोग आए। सभी छत पर पहुंच रहे थे। उनकी बाइक और कार घर के बाहर खड़ी थीं। इससे रास्ता भी अवरुद्ध हो रहा था। इस पर कुछ लोगों ने मना भी किया, लेकिन पार्टी में आए लोग नहीं माने। रात में केक कटने से पहले भीड़ और बढ़ गई। पार्टी में शराब और बियर भी चल रही थी।
विज्ञापन

2 of 5
आगरा: इसी मकान की छत गिरी - फोटो : अमर उजाला
डीजे के फ्लोर पर युवक मस्ती में डांस कर रहे थे। पैरों से धमक लगी और पत्थर टूट गए। पुलिस ने नगर निगम की टीम के साथ मंगलवार सुबह तक मकान का मलबा निकलवाया। इसके बाद मकान पर सील लगा दी गई। इसके बावजूद लोग हादसे वाले मकान को देखने आते रहे। पुलिस ने लोगों की भीड़ को हटाया। 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा: मकान की छत गिरने से हादसा - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि हादसे वाला मकान 30 साल पुराना है। मकान एक पुलिसकर्मी सत्तार का था। इसे सबसे पहले ट्रांस यमुना कॉलोनी की सीमा मलिक ने खरीदा था। उन्होंने इसे मोहित शर्मा को बेच दिया। उन्होंने जूता फैक्टरी खोली थी। मोहित ने मकान पर बैंक से कर्ज ले रखा था। वह कर्ज नहीं चुका पाया। इस पर बैंक ने नीलाम कर दिया। इसे कोलकाता के एक व्यक्ति ने खरीदा। उन्होंने भी जूता फैक्टरी खोल ली। तीन महीने पहले सराफ गजेंद्र ने खरीद लिया। सराफ के रिश्तेदार का प्लाट भी कॉलोनी में है। प्लाट में काम चल रहा है। उन्होंने बल्ली सहित निर्माण का सामान गजेंद्र के मकान में ही रखा हुआ था। 
 

4 of 5
आगरा: गमजदां पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
कॉलोनी के लोग पूरी रात दहशत में रहे। लोग सो भी नहीं सके। कॉलोनी की रहने वाली शालिनी और पूजा के मकान के बगल में ही हादसा हुआ। उनका कहना था कि जिस समय हादसा हुआ, वो दोनों घर के बाहर ही खड़ी थीं। अचानक तेज आवाज हुई। उन्हें लगा कि खाना बनाते समय सिलिंडर फट गया है। वह दहशत के कारण घर में घुस गईं। बाद में एक-एक करके मकान से युवकों का निकलना शुरू हुआ। कुछ कराह भी रहे थे। तब छत गिरने का पता चला। बाद में गांव के लोग आए। उन्होंने घायलों को बाहर निकाला। मलबा गिरने से धूल भी हो गई थी। लोगों को दिखाई भी नहीं दे रहा था। कॉलोनी की शाहिदा और सुखदेवी मंगलवार तड़के पांच बजे तक जागती रही। उन्हें डर था कि पूरा मकान नहीं ढह जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मलबा हटाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मृतकों का रात में ही कराया पोस्टमार्टम, शव पहुंचते ही मची चीत्कार 
ताजगंज के धांधूपुरा स्थित आरपी नगर में मकान हादसे ने दो परिवार उजाड़ दिए। मंगलवार को तड़के हादसे में मरे दोनों युवकों के शव पहुंचते ही चीत्कार मच गई। परिवार के लोगों का हाल बेहाल हो गया। रिश्तेदारों ने उन्हें किसी तरह संभाला। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही। नगला टीन निवासी 23 वर्षीय अरुण ऑटो चालक था। वह डीजे का भी काम करता था। अरुण ने राधा से प्रेम विवाह किया था। पति की मौत से पत्नी बेसुध हो गई। डेढ़ साल की बेटी परी मां को देखकर रो रही थी।  गांव धांधूपुरा में मंजीत के घर में भी कोहराम मचा हुआ है। मंजीत की मां का हाल बेहाल है। परिजन उन्हें किसी तरह संभाल रहे हैं। मंजीत दोस्तों के चक्कर में पार्टी में चला गया था। पुलिस ने दोनों के शवों का रात में भी पोस्टमार्टम करा दिया था। मंगलवार सुबह गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं एक-दो घायल अस्पताल से छुट्टी के बाद घर आ गए।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें