आगरा डकैती कांड
- फोटो : अमर उजाला
पहचान : 25 की उम्र, जींस-शर्ट पहने थे बदमाश
डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि बदमाश जींस और शर्ट पहने हुए थे। एक मास्क लगाए थे। दो ने चेहरे कपड़े से ढके थे। दो ने मफलर बांध रखा था। इनमें से ही एक ने कैप भी पहन रखी थी। एक तमंचा, दूसरा चाकू, तीसरा पेचकस, चौथी टेप और पांचवां बैग लिए था। पूरे गैंग को तमंचा लिए बदमाश ही ऑपरेट कर रहा था। बाकी साथी ज्यादा नहीं बोल रहे थे। उनकी बोली भी सामान्य नहीं थी। वह महाराष्ट्र की भाषा बोल रहे थे। ऐसे में आशंका है कि बदमाश जानबूझकर इस तरह से बोल रहे थे। जिससे पुलिस समझे कि बाहरी गैंग ने वारदात को अंजाम दिया है।