फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: नकाबपोश बदमाशों ने बोला कोठी में धावा, पिता-पुत्र के साहस से बचा डाका

Wed, 17 Oct 2018 08:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 6
नकाबपोश बदमाशों ने बोला कोठी पर धावा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के मकान बदमाशों के निशाने पर हैं। बीते दिनों शाहगंज की मानसरोवर कॉलोनी में क्रिकेटर दीपक चाहर के मकान में बदमाशों ने घुसने की कोशिश की। अब हरीपर्वत के कैलाश पुरी में नकाबपोश चार बदमाशों ने रेमंड शूज फैक्ट्री के मालिक की कोठी में धावा बोला। पिता-पुत्र के साहस के आगे बदमाश अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो पाए। 
विज्ञापन

तस्वीरें: नकाबपोश बदमाशों ने बोला कोठी में धावा, पिता-पुत्र के साहस से बचा डाका

2 of 6
नकाबपोश बदमाशों ने बोला कोठी में धावा - फोटो : अमर उजाला
घटना बुधवार तड़के चार बजे की है। बदमाश ड्राइंग रूम की खिड़की तोड़कर अंदर आए। कमरे में सो रहे कारोबारी लखविंदर सिंह, उनके बेटे अमन दीप सिंह, बेटी सरबमीत और पत्नी इंदरपाल कौर पर हमला बोल दिया। कारोबारी पिता-पुत्र बदमाशों से भिड़ गए। अमनदीप को सरिया मारकर लहूलुहान कर दिया। शोर मचाने पर फायर कर दिया। दस मिनट तक कारोबारी पिता-पुत्र संघर्ष करते रहे। तब बदमाश भाग गए। घटना की जानकारी पर थाना हरीपर्व पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

तस्वीरें: नकाबपोश बदमाशों ने बोला कोठी में धावा, पिता-पुत्र के साहस से बचा डाका

3 of 6
नकाबपोश बदमाशों ने बोला कोठी पर धावा - फोटो : अमर उजाला
कैलाशपुरी निवासी लखविंदर सिंह की लंगड़े की चौकी पर जूता फैक्ट्री है। मंगलवार रात को लखविंदर सिंह बेटे, बेटी और पत्नी एक ही कमरे में सो रहे थे। कमरे का गेट अंदर से बंद था। कारोबारी का बेटा अमन दीप कमरे में ही फोल्डिंग पलंग पर सो रहा था। परिजनों ने बताया कि बुधवार तड़के चार बजे ड्राइंग रूम की खिड़की तोड़कर बदमाश अंदर दाखिल हो गए।

तस्वीरें: नकाबपोश बदमाशों ने बोला कोठी में धावा, पिता-पुत्र के साहस से बचा डाका

4 of 6
नकाबपोश बदमाशों ने बोला कोठी पर धावा - फोटो : अमर उजाला
लगभग 4:30 बजे बदमाशों ने उनके कमरे का गेट खोलने की कोशिश की, लेकिन अंदर से कुंडी लगी थी। आवाज सुनकर जगार हो गई। कुंडी टूट गई, लेकिन पलंग की वजह से गेट आधा ही खुल सका। अमनदीप ने बदमाशों को देखा तो उसने एक को पकड़ लिया। बदमाश ने उनके सिर में सरिया मारकर घायल कर दिया। इससे वह गिर पड़े। इसके बाद तीन बदमाश कमरे में आ गए। एक बाहर ही खड़ा रहा। 
विज्ञापन

तस्वीरें: नकाबपोश बदमाशों ने बोला कोठी में धावा, पिता-पुत्र के साहस से बचा डाका

5 of 6
नकाबपोश बदमाशों ने बोला कोठी पर धावा - फोटो : अमर उजाला
लखविंदर सिंह ने भी एक बदमाश को पकड़ लिया। उनकी बदमाश से गुत्थमगुत्था हो गई। कारोबारी की पत्नी और बेटी शोर मचाते रहे। उन्हें चुप करने के लिए तीसरे बदमाश ने फायर कर दिया। गोली दीवार और छत में जा लगी। बाद में बदमाश बाहर की तरफ से भाग गए। अमनदीप और लखविंदर कोठी के बाहर आए, लेकिन बदमाश तब तक जा चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: नकाबपोश बदमाशों ने बोला कोठी में धावा, पिता-पुत्र के साहस से बचा डाका

6 of 6
नकाबपोश बदमाशों ने बोला कोठी पर धावा - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर 40 मिनट बाद पुलिस पहुंची। बाद में हरीपर्वत थाना का फोर्स आ गया। दोपहर में एसपी सिटी प्रशांत वर्मा पहुंचे। डाग स्क्वैड और फिंगर एक्सपर्ट की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। कालोनी के आसपास सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। बदमाश घर से किसी तरह का सामान नहीं ले जा सके। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें