फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा की सड़कों पर चलना खतरे से खाली नहीं, लगातार दूसरे दिन हुई यह घटना

Fri, 19 Jul 2019 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
सड़क धंसी - फोटो : अमर उजाला
बरसात में आगरा की सड़कों की पोल खोल गई है। इन पर चलना खतरे से खाली नहीं है। शहर में लगातार दूसरे दिन सड़क धंसी है। सूर्य नगर के बाद गुरुवार सुबह नुनिहाई लिंक रोड पर अचानक गहरे गड्ढे हो गए। गनीमत रही कि जब सड़क धंसी, उस समय कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर यातायात बंद करा दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
दो जगह धंसी सड़क - फोटो : अमर उजाला
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के नूनिहाई में गुरुवार की सुबह भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के सामने सड़क धंस गई। सड़क पर दो जगह कई फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिनमें पानी भरा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर वाहनों की आवाजाही बंद करा दी। यातायात का परिवर्तित किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
सड़क में हुआ गहरा गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
सड़क धंसने की जानकारी पाकर जल निगम के अफसरों ने वहां पहुंचकर मौका मुआयना किया। बताया गया है कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से पानी रिसता रहा, जिससे सड़क धंस गई है। गड्ढों में भरा पानी निकालने के बाद सड़क की मरम्मत की जाएगी। 

4 of 5
सड़क धंसने से फंसी कार - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को सूर्यनगर के गेट के पास सड़क धंसी थी। इसकी मरम्मत गुरुवार सुबह टोरंट पावर ने शुरू कराई। दरअसल, टोरंट पावर लिमिटेड द्वारा सूर्य नगर की इस सड़क पर अंडरग्राउंड केबल का काम किया गया था। जिसके बाद यहां सड़क निर्माण कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्य नगर में धंसी सड़क - फोटो : अमर उजाला
पिछले छह महीने में बनाई गईं शहर की कई सड़कों के मामले में यही बात सामने आ रही है। कोई सड़क कई जगह से धंस गई है तो कोई टूट गई है। नगर निगम की ओर से ठेकेदारों से बनवाई गईं सड़कें शुरुआती बारिश भी नहीं झेल पाईं। अभी तो झमाझम बारिश होना बाकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें