आगरा के कालिंदी विहार में 100 फुटा रोड पर एक जगह गुलाब नगर के गौरव ने सुबह 9 बजे जैसे ही पैर रखा, सड़क करीब 18 फीट धंस गई। वह कमर तक मिट्टी में दब गए। एक घंटे तक चली मशक्कत के बाद गौरव की जान बच सकी। दोस्तों और पुलिस ने उन्हें बाहर निकाला।
सोमवार की सुबह बारिश के कारण कालिंदी विहार में निर्माणाधीन भूमिगत नाले के पानी ने आरबी डिग्री कॉलेज के पास सड़क का कटान कर दिया। शाहदरा की ओर के रास्ते पर 35 साल पुराना भूमिगत नाला क्षतिग्रस्त है, जिसका पानी अंदर ही अंदर सड़क की मिट्टी को काट रहा है। इस वजह से ये हादसा हुआ। जिसने भी ये दृश्य देखा, उसके रौंगटे खड़े हो गए। कमर तक मिट्टी में धंसा युवक चीखने चिल्लाने लगा, तो लोगों की भीड़ जमा हो गई।
ये भी पढ़ें - Agra: प्री मानसून की पहली बारिश से खिल गया तन-मन, लबालब हुआ शहर; पानी से सड़कें हुई बेहाल