इटावा हादसे में घायल हुई गढ़ा पचौरी (बाह) की माया देवी सैफई पीजीआई से छुट्टी कराकर सोमवार को घर पहुंच गई। जबकि उनकी धेवती अक्षिता को आगरा रेफर किया गया है। उन्होंने हादसे बताया कि डीसीएम किसी स्पीड ब्रेकर से होकर गुजरी है। पलक झपकते ही खाई में जा गिरी। गोदी में बैठी धेवती अक्षिता छिटक कर दूर जा गिरी। खुद घायल होने के बाद भी पहले धेवती को रोते, बिलखते, तड़पते घायलों की बीच से ढूंढा। हर कोई दर्द से छटपटा रहा था। डीसीएम से कूदने के लिए लोग एक दूसरे को कुचले जा रहे थे। ऐसे में गांव के लोग देवदूत बनकर पहुंचे। वे घायलों को निकालकर सड़क किनारे पर ले पहुंचे। मदद की ऐसी तस्वीर उन्होंने जीवन में पहली बार देखी।
विज्ञापन
2 of 5
इटावा सड़क हादसे में मारे गए लोगों के परिजन विलाप करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पिनाहट के वीरेंद्र बघेल के बेटे के मुंडन संस्कार और नेजा चढ़ाने में शामिल होने के लिए पिनाहट और बाह के करीब 70 लोग डीसीएम में सवार होकर लखना (इटावा) के कालिका मंदिर के लिए निकले थे। बड़पुरा क्षेत्र में डीसीएम खाईं में पलट गई। हादसे में बाह के गढ़ा पचौरी के राम किशन (80), रामदास (70), हाकिम सिंह (65), जनवेद (40), लालू (35), मनोज कुशवाह (35), ओमवती(61) और पिनाहट के राजेश (35), बनवारी (60), राजेंद्र (42), गुलाब सिंह (45) की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
3 of 5
हादसे में घायल बेटे के पास बैठी मां और अन्य परिजन
- फोटो : अमर उजाला
घायल बेटे को अपने पास से नहीं हटने दे रही मां
पिनाहट के वीरेंद्र बघेल के बेटे के मुंडन संस्कार में गढ़ा पचौरी (बाह) के हाकिम सिंह, उनकी पत्नी छोटी बिट्टी देवी, बेटा नीरज धनगर,पुत्रवधू रजनी, नाती प्रतीक, शिवा, नातिन आर्या गए थे। डीसीएम हादसे में हाकिम सिंह की जान चली गई थी। जबकि नीरज धनगर, रजनी, प्रतीक, शिवा, आर्या घायल हो गए। सोमवार को घायल शिवा अस्पताल से छुट्टी के बाद घर पहुंचा तो उसकी मां सीमा ने उसे पास ही बिठा लिया। मृतक की बेटी पिंकी और सीमा का रो रो कर बेहाल हो गया है। घायल शिवा ने बताया कि स्पीड ब्रेकर से उछली डीसीएम पहले लहराई तो लोगों की सांसे थम गई। पलक झपकते ही खाई में गिरकर डीसीएम पलटी तो वह बेहोश हो गया। अस्पताल में बेहोशी टूटी।
4 of 5
भाजपा विधायक और अन्य लोगों ने दी परिजनों को सांत्वना
- फोटो : अमर उजाला
शोक में बंद रहा बाह का बाजार
हादसे के तीसरे दिन भी सोमवार को बाह के सभी बाजार बंद रहे। 12 मृतकों के घर पर सोमवार को भी शोक संवेदना जताने वालों का तांता लगा रहा। गढ़ा पचौरी में तीसरे दिन भी कोहराम मचा रहा। मृतक भाइयों जनवेद, लालू की पत्नी कुसमा और ऊषा की तीसरे दिन भी बेहोशी नहीं टूट सकी है। अपने पति रामदास को खोने वाली शगुना की आंखें पथरा गई है। उन्हें नहीं सूझ रहा कि तीन बेटों हरिओम, वीरेंद्र, दिनेश को कैसे पालेंगी। रालोद के मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बघेल, दिलीप चौधरी, देवेंद्र धनगर, दीदाराम बघेल के साथ मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए पहुंचे।
भाजपा विधायक ने पीड़ितों को दिया दो लाख रुपये का चेक
- फोटो : अमर उजाला
विधायक पक्षालिका सिंह ने दो-दो लाख रुपये के चेक दिए
इटावा हादसे में जान गंवाने वाले 12 लोगों के आश्रितों को बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने दो-दो लाख रुपये का चेक प्रदान किया। शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के आश्रितों को इस धनराशि की घोषणा की थी। विधायक ने बताया कि घायलों के इलाज का खर्च भी सरकार उठाएगी।