फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक ताजमहल हर कोई दिल में छुपाए है’, कुछ ऐसा था मोहब्बत की नगरी से ऋषि कपूर का नाता

Fri, 01 May 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
अभिनेता ऋषि कपूर, साथ में पूर्व वरिष्ठ संरक्षण सहायक - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर का आगरा से बेहद जुड़ाव रहा। वो तीन बार ताजमहल में शूटिंग के लिए आए थे। तीनों ही बार उन्होंने ताजमहल में पूरा दिन बिताया। ताजमहल में समय बिताने के साथ आगरा की बेड़ई-कचौड़ी और जलेबी का स्वाद भी उन्हें खूब भाया। गुरुवार सुबह जब ऋषि कपूर के निधन की खबर आई तो ताजनगरी में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों के जहन में उनसे जुड़ी यादें ताजा हो गईं।  
विज्ञापन

2 of 6
ताजमहल में ऋषि कपूर संग ‘दिल्ली-6’ के कलाकार - फोटो : अमर उजाला
12 साल पहले जब ऋषि कपूर फ़िल्म ‘नमस्ते लंदन’ और ‘दिल्ली-6’ की शूटिंग में आगरा आए थे तो उन्होंने बेड़ई-कचौड़ी का भरपूर जायका लिया। 'बॉबी' के बाद रोमांटिक फिल्मों के हीरो के रूप में स्थापित ऋषि कपूर सबसे पहले आगरा 1992 में आए। फ़िल्म ‘कसक’ की शूटिंग में ऋषि कपूर और नीलम पर एक गीत ‘एक ताजमहल हर कोई दिल में छुपाए है’, का फिल्मांकन ताजमहल में किया गया था। 
विज्ञापन

3 of 6
अभिनेता ऋषि कपूर, साथ में वरिष्ठ संरक्षण सहायक डॉक्टर आरके दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में तैनात रहे एएसआई के वरिष्ठ संरक्षण सहायक डॉक्टर आरके दीक्षित की यादों में ऋषि कपूर अब तक हैं। उन्हें 1992 से लेकर 2008 तक उनकी तीनों यात्राओं का ब्यौरा पूरी तरह से याद है। डॉ. दीक्षित बताते हैं कि बेहद सरल स्वभाव के ऋषि कपूर में हर चीज सीखने, जानने का जज्बा था।   

4 of 6
ताजमहल - फोटो : Amar Ujala
ताजमहल में शूटिंग को दो साल में दो बार आए
1992 के बाद ऋषि कपूर 2007 में दोबारा आगरा आए। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ की शूटिंग ताजमहल पर हुई थी। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने कटरीना कैफ के पिता की भूमिका निभाई थी। डॉ. आर के दीक्षित बताते हैं कि इसके बाद 2008 में फिल्म दिल्ली 6 की शूटिंग के लिए वे 17 सितंबर को ताज आए थे। दोनों फिल्मों की शूटिंग के दौरान उन्होंने ज्यादा से ज्यादा समय ताजमहल में ही बिताया। तब कटरीना के शॉट्स के दौरान उन्होंने डॉ. दीक्षित से कई सवाल ताज और धर्म को लेकर पूछे। 
विज्ञापन

5 of 6
ऋषि कपूर - फोटो : अमर उजाला
शिवलिंग गहराई में क्यों होते हैं?  
ऋषि कपूर ने ताजमहल स्थित भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के कार्यालय में डॉ. आरके दीक्षित से पूछा कि मध्य प्रदेश गया था, वहां शिवलिंग बहुत गहराई में था। इसका मतलब क्या है? डॉ. दीक्षित ने जवाब दिया था कि जो शिवलिंग जितनी गहराई में होता है, वह उतना ही प्राचीन होता है। उन्होंने आगरा में रावली महादेव, मनकामेश्वर शिव मंदिर का उदाहरण दिया। जवाब सुनकर ऋषि कपूर ने कहा था कि आप पहले आदमी हैं, जिसने सही जवाब दिया है। ताज को लेकर उनके मन की शंकाएं भी दूर हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋषि कपूर - फोटो : ट्विटर
बेड़ई-जलेबी का भा गया स्वाद 
दिल्ली 6 और नमस्ते लंदन की शूटिंग में लाइन प्रोड्यूसर रहे प्रमोद राणा बताते हैं कि ताजमहल में शूटिंग के दौरान उन्होंने जब कुछ खाने की इच्छा जताई तो मैंने आगरा की बेड़ई और जलेबी की बात बताई। ताजगंज के मशहूर हलवाई से बेड़ई व जलेबी लेकर आए तो उन्होंने बड़े स्वाद के साथ खाईं। दूसरी बार खुद ही बेड़ई-जलेबी के लिए कह दिया। राणा कहते हैं कि ऋषि कपूर साफगोई पसंद थे और जो कहना होता मुंह पर ही कहते थे। उनका मस्त मौला स्वभाव था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें