ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार 7 जून को मनाया जाएगा। मंडियों और मुस्लिम बस्तियों में व्यापारी बकरे लेकर पहुंच रहे हैं। 15 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक के बकरे बिक रहे हैं। खास बात ये है कि महंगे बकरे ड्राइफ्रूट खाते हैं। मंटोला के हाजी अंसार ने 1.30 लाख का बकरा (शाहरुख) खरीदा है। इस बकरे को देखने के लिए लोग पहुंच रहे हैं। तोतापरी, देसी बकरों की मांग ज्यादा है।
राजस्थान के व्यापारी मुस्लिम इलाकों में फेरी लगाकर भी बकरे बेच रहे हैं। दूसरी ओर, ईद की नमाज के वक्त भी मुकर्रर हो गए हैं। लोगों ने त्योहार मनाने की तैयारी शुरू कर दी है। बकरीद पर तोरा (ताजगंज) में बकरों की बाजार लगाई गई है। इसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा तक से व्यापारी बकरे लेकर आते हैं। नाई की मंडी के मुईन बाबू ने बताया कि बकरों की खरीदारी एक सप्ताह से चल रही है। सबसे ज्यादा बकरे तोरा की हाट से खरीदे गए। अब नाई की मंडी, सदर भट्ठी, शहीद नगर जैसे इलाकों में व्यापारी बकरे बेच रहे हैं। बृहस्पतिवार को लगी मंडी में खासी भीड़ उमड़ी। शाहगंज के नदीम नूर ने 35 हजार का बकरा (रहमान) खरीदा तो वहीं शाहगंज के राजू ने 1.25 लाख रुपये का बकरा खरीदा है।
ये भी पढ़ें - UP: 'मां-बाप के बिना क्या होता है', 20 वर्षीय आयुष की मौत, ननिहाल में रहता था....रोंगटे खड़े कर देगी ये खबर