आखिरकार रामभक्तों का इंतजार खत्म हुआ। बुधवार को मंगल बेला आई। अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए आधारशिला रखी। इसके साथ ही रामभक्तों का उल्लास दोगुना हो गया। राम भक्ति के उल्लास में श्रीकृष्ण की ब्रजभूमि भी सराबोर हो गई। मथुरा के मंदिर घंटा-घड़ियाल और शंख की ध्वनि से गूंजायमान हो गए। इस अवसर पर कान्हा की नगरी में आस्था के अद्भुत रंग दिखाई दिए।