फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Janmabhoomi Mandir: अयोध्या से जुड़ी है आगरा के राम मंदिर की कहानी, छह दिसंबर 1992 को हुआ था निर्माण

Wed, 05 Aug 2020 12:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
अयोध्या से जुड़ी है आगरा के राम मंदिर की कहानी - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण पांच अगस्त को भूमि पूजन के साथ शुरू हो जाएगा। इसे लेकर राम भक्तों में उल्लास है। इस अवसर पर आगरा के राम मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। इस राम मंदिर का इतिहास अयोध्या से जुड़ा हुआ है। इसका निर्माण छह दिसंबर 1992 को हुआ, जब अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाया गया था। इस मंदिर में तत्कालीन केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी पूजा कर चुकी हैं। अगली स्लाइड्स में इस राम मंदिर के निर्माण की कहानी.... 
विज्ञापन

2 of 6
आगरा के कमला नगर स्थित राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कमला नगर बाजार में श्रीराम मंदिर चौक है। यहां बने राम मंदिर के निर्माण की कहानी अयोध्या से जुड़ी हुई है। जिस दिन अयोध्या में विवादित ढांचे को ढहाया गया था, उसी दिन इस चौक पर कारसेवकों ने राम मंदिर का निर्माण शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 6
मंदिर के महंत प्रमोद सारस्वत - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के महंत प्रमोद सारस्वत ने बताया कि इस मंदिर का निर्माण छह दिसंबर 1992 को हुआ था। उस वक्त कर्फ्यू का माहौल था। पुलिस कारसेवकों पर लाठियां भांज रही थी, लेकिन सैकड़ों की तादाद में कारसेवकों ने यहां पहुंचकर मंदिर का निर्माण करवाया।

4 of 6
राम मंदिर में स्थापित प्रतिमाएं - फोटो : अमर उजाला
आगरा में राम मंदिर का निर्माण होने की जानकारी तत्कालीन केंद्रीय मंत्री उमा भारती को हुई, तो वो खुद को यहां आने से रोक न सकीं। उन्होंने यहां आकर पूजा अर्चना की थी। इस मंदिर में राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की प्रतिमा स्थापित हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
राम मंदिर में पूजा करते महंत - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के महंत प्रमोद सारस्वत बताते हैं कि राजामंडी की एक दुकान से यहां रामदरबार की स्थापना हुई थी। राजामंडी से राम दरबार लाकर जब यहां स्थापित किया गया था, तो उन दुकानदार ने इन प्रतिमाओं का मूल्य नहीं लिया था। 1992 से रोजाना रामभक्त यहां आकर पूजा अर्चना करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अयोध्या की तस्वीर - फोटो : amar ujala
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के भूमि पूजन को लेकर आगरा के राम मंदिर को सजाया गया है। महंत ने बताया कि बुधवार को राम मंदिर में विशेष पूजा होगा। शाम को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें