खेतों में भरा बारिश का पानी
- फोटो : अमर उजाला
फसल गिरने से हुआ नुकसान
चार बीघा खेत में धान की फसल तैयार थी। बारिश से खेत में पानी भर गया। साथ ही फसल गिर भी गई है। इससे करीब 35-40 फीसदी पैदावार प्रभावित हुई है। - कोमल सिंह, किसान, ग्राम दूरा
40 फीसदी बर्बाद हुई फसल
- दो दिनों तक हुई बारिश से धान के खेत में पानी भर गया। गिरी हुई धान की फसल पानी में डूब गई है। इससे करीब 40 प्रतिशत नुकसान हुआ है। - हरिचंद, किसान सिकरौदा
आधी उपज कम हो गई
- हम दो भाइयों ने करीब 25 बीघा खेत में धान की फसल तैयार की थी, बारिश से सभी खेतों में पानी भर गया है। फसल गिर भी गई है। इससे आधी उपज कम हो सकती है। बारिश ने काफी नुकसान किया है। - दिनेश शर्मा, किसान जाजऊ
भीगी फसल के दाने हो जाएंगे काले
बारिश से धान और बाजरा को काफी नुकसान हुआ है। कटी फसल खेतों में पानी भर जाने से भीगी है। इससे दाने काले पड़ जाएंगे। करीब 35 बीघा धान की खेती थी। इसमें करीब 35-40 फीसदी तक किसान को नुकसान हुआ है। - धर्मेंद्र सिंह, भड़कौल
आगरा में सफाईकर्मी के परिवार का आरोप: अलमारी का लॉकर तोड़ जेवरात, बच्ची की गुल्लक से रुपये ले गई पुलिस