एकतरफा प्यार में खंदौली के पठान मोहल्ला में चार मई की शाम कुल्हाड़ी से काटकर की गई रहनुमा की हत्या के बाद अभी तक दहशत बनी हुई है। सांप्रदायिक तनाव भी बना हुआ है। इस दहशत और तनाव के कारण तीन परिवार बस्ती छोड़कर रिश्तेदारी में चले गए हैं। एक आरोपी के फरार रहने के कारण पीड़ित परिवार भी डरा हुआ है
विज्ञापन
2 of 5
रहनुमा के घर पहुंचीं महिला आयोग की सदस्य (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
इन लोगों के जीने की बस एक ही चाहत है कि आरोपी को सजा मिले, जिससे रहनुमा की आत्मा को शांति मिल सके। रहनुमा के परिवार की माली हालत भी ठीक नहीं है। ऐसे में मुकदमा लड़ने के लिए अब समाज के लोग पीड़ित परिवार की मदद के लिए साथ खड़े हो गए हैं। लोगों ने चंदा जमा किया है। उनका कहना है कि रहनुमान के परिवार की मदद जरूरी है, वे लोग अकेले मुकदमा कैसे लड़ सकते हैं?
विज्ञापन
3 of 5
रहनुमा का परिवार
- फोटो : अमर उजाला
नासिर और लल्ला के बेटों सहित तीन लोगों का परिवार बस्ती से रिश्तेदारी में जा चुका है। मृतका रहनुमा के भाई भोलू ने बताया की हत्याकांड के बाद प्रशासन की तरफ से भी कोई सहायता राशि नहीं दी गई है। फरार चल रहे भाजपा नेता और अन्य आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी नहीं किया है।
4 of 5
रहनुमा का परिवार (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
भोलू का कहना है कि आए दिन उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन पर सुलह होने का दबाव बनाया जा रहा है। दो दिन पूर्व मुकदमा में नामजद आरोपी भाजपा नेता और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के लिए एसएसपी से मांग भी की थी।
महिला आयोग की सदस्य रहनुमा के परिवार साथ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
चार मई को पठान बस्ती में एकतरफा प्यार में 22 वर्षीय रहनुमा की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी थी। दिलीप पुत्र चपाती को इसके आरोप में गिरफ्तार हो चुका है। रहनुमा को बचाने के लिए दौड़े उसके ताऊ और छोटी बहन को भी घायल कर दिया गया था। बाद में आरोपी को न्यू आगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मामले मे पीडित ने आरोपी दिलीप और भाजपा नेता सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है। दिलीप के अलावा अन्य किसी भी आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।