बरसाना में आठ साल की बच्ची देवकी को जंगली कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला। बिटिया की मौत के बाद प्रशासन की नींद खुली। प्रशासन की टीम गांव पहुंची। टीम के सदस्यों ने पीड़ित पिता को हर संभव मदद का भरोसा दिया। एसपी क्राइम अशोक कुमार मीणा का कहना है कि आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया है। सभी प्रधान और ग्रामीणों से कहा गया है कि वे अपने बच्चों को अकेला न छोड़ें।
विज्ञापन
2 of 5
देवकी की मौत के बाद पहुंची प्रशासन की टीम
- फोटो : अमर उजाला
पिसावा निवासी भूप सिंह की पुत्री देवकी (8) को खूंखार कुत्तों ने अपना शिकार बना लिया। सोमवार सुबह 7.30 बजे अपने पिता को कलेवा देने खेत पर गई थी। रास्ते में उस पर जंगली कुत्तों ने हमला बोल दिया। इस मामले को लेकर विगत बुधवार को उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी छाता मनोज कुमार, पशु चिकित्साधिकारी लाडपुर धर्मेंद्र कठेरिया, नंदगांव कानूनगो राजेश गुप्ता, लेखपाल कन्हैया चौधरी घटना की जांच को पिसावा पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
3 of 5
खेत पर जंगली कुत्तों ने किया था देवकी पर हमला, देखती प्रशासन की टीम
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों से खूंखार कुत्तों के बारे में जानकारी ली। पीड़ित पिता को घर पहुंच कर देवकी के साथ हुई घटना की जानकारी मिली। इस दौरान बिटिया का पिता फफक-फफक कर रो पड़ा। टीम के सदस्यों ने पीड़ित पिता को हर संभव मदद का भरोसा दिया। नंदगांव ब्लाक के कानूनगो राकेश गुप्ता ने कहा है कि एसडीएम के आदेश पर जांच की जा रही है। जांच के बाद पीड़ित पिता को मदद दी जाएगी।
4 of 5
देवकी की मौत के बाद जंगली कुत्तों से बचाव के लिए लाठी लेकर जाते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने ग्रामीणों को खूंखार जंगली कुत्तों से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर कुत्तों का समाधान निकाला जाएगा। उधर, पिसवा के प्रधान काली चरन का कहना है कि घटना सोमवार की है और जांच करने अधिकारी बुधवार को गांव में आए। जांच के बाद मदद और कुत्तों की समस्या के समाधान का आश्वासन दे गए हैं। वन विभाग से कोई अधिकारी अभी तक गांव में नहीं आया है।
देवकी की मौत के बाद घर पर पसरा मातमी सन्नाटा
- फोटो : ani
पिसावा गांव में हुई घटना के बाद लोधौली, करेहला, रहेड़ा, सांखी, अजनौंख, खायरा, गाजीपुर, संकेत, चिकसौली आदि गांवों में भी ग्रामीण चिंतित हैं। लोधौली निवासी शंकर ने बताया कि देवकी की मौत से पूरे गांव में शोक है। रहेड़ा निवासी रामकिशन का कहना है कि वे अपने बच्चों को घर से बाहर नहीं जाने दे रहे हैं। गाजीपुर के प्रधान भरती सिंह और करेहला प्रधान गुपाल शर्मा का कहना है कि ग्रामीण अपने बच्चों को सावधानी से स्कूल भेजें। एसपी क्राइम अशोक कुमार मीणा ने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों से बच्चों को अकेला न छोड़ने की अपील की है।