फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में बकरीद की तैयारी: बाजारों में ईद की खरीदारी, कोविड प्रोटोकॉल के नियम हुए ध्वस्त

Tue, 20 Jul 2021 10:49 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

 घरों में आने वाले मेहमानों की खातिरदारी के लिए कई तरह के व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके लिए महिलाओं ने खरीदारी की। खानपान के अलावा सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी भीड़ रही।
विज्ञापन
1 of 5
बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ईद उल जुहा का त्योहार बुधवार को मनाया जाएगा। त्योहार के लिए सोमवार से ही बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई। घरों में आने वाले मेहमानों की खातिरदारी के लिए कई तरह के व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके लिए महिलाओं ने खरीदारी की। खानपान के अलावा सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी भीड़ रही। सोमवार को हींग की मंडी, लोहामंडी, शाहगंज, बिजलीघर, हॉस्पिटल रोड, फव्वारा, दरेसी, राजा मंडी के बाजारों में सूखे मेवा, सेंवई, मिठाइयों की खरीद के लिए लोग उमड़े। बेसन की बस्ती की शबाना ने बताया कि घरों में कई तरह के पकवान मेहमानों को परोसे जाएंगे। ऐसे में सोमवार को ही खरीदारी कर ली गई। एक  दिन का समय बचा है। ऐसे में फल, सब्जी, दूध, सेंवई के अलावा सौैंदर्य प्रसाधन की सामग्री भी खरीदी गई। बच्चों में भी ईद के त्योहार को लेकर उत्साह है। नासिर ने बताया कि वह अपने पिता के साथ मोहल्ले की मस्जिद में ही ईद की नमाज अदा करेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
हींग की मंडी में बकरों के खरीदार - फोटो : अमर उजाला
शहंशाह की लगी 1.20 लाख रुपये की बोली
हींग की मंडी बकरा बाजार में सोमवार को भी कुर्बानी के लिए बड़ी संख्या में बकरों की खरीद फरोख्त की गई। फिरोजाबाद के व्यवसायी नईम ने अपने बकरे शहंशाह की 1.20 लाख रुपये की बोली लगाई। इसी तरह तोरा चौकी के पास लगी हाट में भी बकरों की खरीदारी की गई।
विज्ञापन

3 of 5
हींग की मंडी में आए बकरों के खरीदार - फोटो : अमर उजाला
कचहरी घाट के आलम ने बताया कि उसने 45 हजार रुपये का बकरा फिरोजाबाद की हाट से खरीदा। हींग की मंडी में राजस्थान के धौलपुर, राजाखेड़ा, भरतपुर, एटा और मैनपुरी के पशु व्यापारियों ने बकरों की बिक्री की। देर शाम यहां कुर्बानी के बकरों को खरीदने के लिए कई लोग परिवार के साथ पहुंचे थे। मंटोला के अदनान कुरैशी ने बताया कि इस बार काफी महंगाई है।

4 of 5
अशफाक सैफी - फोटो : अमर उजाला
घरों में ही अदा करें नमाज
कोरोना की तीसरी लहर के आने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में ईद की नमाज ईदगाह या मस्जिद की जगह अपने घरों में ही अदा करें। उलमा व इकराम भी घरों में ही नमाज अदा करने की बात कह रहे हैं। ऐसे जानवरों की कुर्बानी दें, जिन पर कोई पाबंदी न हो। - अशफाक सैफी, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डॉ. सिराज कुरैशी और समी आगाई (बाएं से दाएं) - फोटो : अमर उजाला
सादगी से मनाएं त्योहार
इस्लाम में कुर्बानी का बड़ा महत्व है। पिछले साल भी ईद सादगी से मनाई गई थी। इस बार भी सादगी से मनाने का विचार किया है। घरों में रहकर त्योहार की खुशियां बांटे। संक्रमण के खतरे को अनदेखा करने से मुश्किल आएंगी। - समी आगाई, अध्यक्ष, भारतीय मुस्लिम विकास परिषद

महंगाई का असर भी

कुर्बानी के त्योहार पर इस बार महंगाई का असर दिखाई दे रहा है, लेकिन लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं है। कोरोना संक्रमण के कारण लोगों ने घरों में त्योहार को मनाने का फैसला किया है। -डॉ. सिराज कुरैशी, अध्यक्ष, हिंदुस्तानी बिरादरी 
अच्छी खबर: अहमदाबाद से आगरा की हवाई उड़ान शुरू, दूसरी लहर में हुई थी स्थगित

ईद-उल-अजहा 2021: आगरा में बकरीद के पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किए निर्देश
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें