फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन: आठ माह बाद खुला प्रेम मंदिर, जानिए दर्शन करने का समय

Wed, 11 Nov 2020 01:18 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 5
प्रेम मंदिर वृंदावन: प्रेम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के वृंदावन स्थित प्रेम मंदिर के कपाट आज से आम भक्तों के दर्शन के लिए खुल गए। मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत मंदिर में भक्तों को दर्शन कराए जा रहे हैं। पहले दिन दर्शन के लिए कम संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचे। बता दें कि प्रेम मंदिर पिछले आठ महीने से बंद था। इस मंदिर की कलात्मकता और भव्यता देखते ही बनती है। बांकेबिहारी के बाद वृंदावन में सबसे अधिक श्रद्धालु प्रेम मंदिर में आते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आठ महीने बाद खुले प्रेम मंदिर में बुधवार सुबह कम संख्या में पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
आठ महीने बाद खुले प्रेम मंदिर में बुधवार सुबह श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। प्रेम मंदिर के दर्शन का समय सुबह 8:30 से दोपहर 12 बजे और शाम को 4:30 से 8:30 बजे तक का है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रेम मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
कोरोना महामारी के कारण मार्च में प्रेम मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए थे। इससे पूर्व वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी, श्रीराधारमण और श्रीरंगजी मंदिर के पट खुल चुके हैं।
 

4 of 5
प्रेम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
प्रेम मंदिर के जनसंपर्क अधिकारी अजय त्रिपाठी ने बताया कि प्रशासन की गाइडलाइन का पालन कराया जा रहा है। थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश दिया जा रहा है। बिना मास्क के किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रेम मंदिर में श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
प्रेम मंदिर की भव्यता और कलात्मकता देखते ही बनती है। मंदिर परिसर में बगीचे, फव्वारे, श्रीकृष्ण और राधा की मनोहर झांकियां, श्रीगोवर्धन धारण लीला, कालिया नाग दमन लीला, झूलन लीलाएं दिखाई गई हैं। लॉकडाउन से पहले यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें