आगरा में प्रचंड गर्मी के बीच रविवार शाम करीब पांच बजे आई 20 मिनट की आंधी ने शहर से लेकर देहात तक तबाही मचाई। 93 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं से 20 से अधिक बिजली पोल व पेड़ टूटे। 40 जगह होर्डिंग उखड़ गए। अलग-अलग जगह हुए हादसों में छह से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। फतेहाबाद में बिजली का पोल गिरने से बाइक सवार घायल हुआ है। किरावली में टिनशेड गिरने से युवक जख्मी हो गया। आवास विकास में पेड़ की डाल टूट कर गिरने से एक युवक चोटिल हुआ है। शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक शहर से देहात तक अंधेरा पसरा रहा है। ताजमहल में बिजली गुल होने से करीब आधे घंटे तक पर्यटकों को प्रवेश नहीं मिला। बिजली व राजस्व विभाग आंधी में हुए नुकसान का आंकलन करा रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
आंधी से टूटा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
प्रचंड गर्मी के बीच रविवार सुबह बादल छाए रहे। सूरज के तेवर ढीले पड़ गए। रविवार शाम 5 बजे अचानक तेज हवाएं आंधी में बदल गई। धूल के गुबार के साथ 93 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी ने करीब 20 मिनट तांडव मचाया। 20 मिनट की आंधी आफत बन गई। कैंट, आवास विकास, सराया ख्वाजा, एमजी रोड सहित 40 स्थानों पर होर्डिंग व लोहे के उखड़ कर गिर पड़े। पेड़ टूटे। चमरौली, रुनकता सहित कई इलाकों में बिजली के खंभे टूट गए।
विज्ञापन
3 of 7
कार के ऊपर गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
शाम 5.30 बजे अंधड़ थमा तो बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिससे मौसम खुशगवार हो गया। 20 मिनट की आंधी ने शहर की सूरत बदल दी। आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर-4 के पुलिस चौकी मोड़ पर साइकिल पंचर के खोखे पर टूटकर पेड़ गिर गया। जिसमें एक युवक घायल हुआ है। हादसे के वक्त खोखे पर चार-पांच युवक बैठे हुए थे।
4 of 7
आंधी से उखड़ गया विशाल पेड़
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-12 के शनिदेव मंदिर मोड़ पर होर्डिंग गिरने से वाहन सवार बाल बाल बच गया। उधर, आगरा कैं ट रेलवे स्टेशन पर लगा यूनीपोल का लोहे का फ्रेम आंधी में टूट कर गिर पड़ा। स्टेशन के बाहर खड़े यात्रियों में भगदड़ मच गई। सराय ख्वाजा में नीम के पेड़ की डाल टूटने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
5 of 7
आंधी से बिजली हुई गुल
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में तूफानी रफ्तार से आई आंधी से विद्युत आपूर्ति ध्वस्त हो गई। शास्त्रीपुरम स्थित 220 केवी सब स्टेशन से पोषित शहरी विद्युत 13 फीडर तीन घंटे बंद रहे। शहर से देहात तक अंधेरा पसरा रहा। करीब 4.10 लाख उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं। खतैना में बिजली के तार टूटे। चमरौली में 11केवी और रुनकता में एलटी लाइन टूट गई
विज्ञापन
6 of 7
आंधी से सड़क पर गिरा पेड़
- फोटो : अमर उजाला
इन इलाकों में बत्ती गुल
सिकंदरा, बोदला, शास्त्रीपुरम, आवास विकास कॉलोनी, केदार नगर, अवधपुरी, शाहगंज, जयुपर हाउस, खतैना, लोहामंडी, शांति नगर, मोती कटरा, संजय प्लेस, शाह मार्केट, न्यू आगरा, कमला नगर, धनौली, अर्जुन नगर, मंटोला, सुभाष पार्क, पंचकुईयां क्षेत्र में चार लाख से अधिक उपभोक्ताओं की आपूर्ति तीन घंटे से अधिक बाधित रही है।
शाम 5.30 बजे आंधी थमी, तो बूंदाबांदी बारिश में बदल गई। शाम 6 बजे बारिश बंद होने के बाद ठंडी हवाएं चलीं। गर्मी में लोगों को राहत मिली। शाम 7 बजे के बाद खुशगवार मौसम में लोग बाहर निकले। परिवार के साथ सदर व फतेहाबाद रोड पर सैर सपाटा किया। रविवार को दिनभर छाए रहे बादलों से अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। दिन का पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। शनिवार को पारा 44.7 डिग्री सेल्सियस था। अप्रैल में रिकार्ड गर्मी से बारिश के बाद लोगों को राहत मिली है।