नंद प्लाजा में कैफे और मिनी मूवी स्टेशन की आड़ में अनैतिक गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने छापा मारकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को कैफे में केबिन, प्रति घंटे 500 रुपये की बुकिंग और आपत्तिजनक सामान मिला, जिसके बाद पूरे नंद प्लाजा को सील करने की तैयारी है।
आगरा के थाना सदर क्षेत्र के नंद प्लाजा में संचालित कैफे और मिनी मूवी स्टेशन की आड़ में अनैतिक गतिविधियां होने के मामले में एसीपी ताज सुरक्षा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने गिरफ्तार 4 आरोपियों को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस पूरे नंद प्लाजा को सील करने की तैयारी कर रही है।
एसीपी की ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी में आवास विकास काॅलोनी निवासी भूपेंद्र दिवाकर, अनुज शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, शोएब, नरेंद्र सिंह, रविंद्र और साैरभ यादव को नामजद किया गया है। कार्रवाई अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम में की गई है। 11 प्रेमी जोड़ों को भी हिरासत में लिया गया। एसीपी के मुताबिक, आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि कैफों की आड़ में अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं।
विज्ञापन
2 of 6
केबिन
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि अकोला निवासी पुष्पेंद्र सिंह, सत्य नारायण धाम काॅलोनी, एकता निवासी शोएब, बिजौली निवासी अनुज शर्मा और आवास विकास निवासी भूपेंद्र कुमार को जेल भेजा गया है। बाकी तीन आरोपी वांछित हैं।
विज्ञापन
3 of 6
केबिन में पड़ा बैड
- फोटो : अमर उजाला
डीसीपी सिटी ने बताया कि एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बुधवार को कैफे कैव मिनी प्लैक्स, द रैपिड कैफे, मैक्स सीनेमाज, रैपिड मूवी स्टेशन और नंद प्लाजा, कैफे द रैंप मिनीप्लेक्स, द रैंप कैफे, बैरिस्टा कैफे पर छापा मारा। इनमें केबिन बने हुए थे। केबिनों के बाहर कूड़ेदान में आपत्तिजनक चीजें मिलीं। प्रत्येक केबिन के लिए 500 रुपये प्रति घंटा के हिसाब से चार्ज लेने, ऑनलाइन भुगतान का पता चला। कैफों में साफ-सफाई और वेटर कार्य के लिए कम उम्र की लड़कियों को नौकरी पर रखा गया था। ग्राहकों का कोई लेखा-जोखा नहीं मिला।
4 of 6
युवक और युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
यह हैं मालिकों के नाम
रैपिड मूवी स्टेशन का मालिक अकोला का पुष्पेंद्र सिंह है। रैपिड कैफे का मालिक अकोला निवासी पुष्पेंद्र और उसका भाई रविंद्र है। मैक्स सिनेमाज का मालिक नरेंद्र सिंह है। केव मिनीप्लैक्स का मालिक टीवी टावर के पास, थाना एकता क्षेत्र निवासी साैरभ यादव है। द रैंप मिनीप्लैक्स का मालिक बिजाैली, बाह निवासी अनुज शर्मा है। रैंप कैंफे का मालिक भी बिजाैली का अनुज शर्मा है। द बैरिस्टा कैफे का मालिक रविंद्र सिंह है।
विज्ञापन
5 of 6
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
2018 में ही कैफे में बने थे कई केबिन
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बताया कि कैफे और मिनी मूवी स्टेशन में अनैतिक गतिविधियों की बात सामने आई है। घंटों के हिसाब से केबिन दिए जा रहे थे। पुलिस सील करने की कार्रवाई करेगी। इसके लिए डीसीपी अपनी ओर से मजिस्ट्रेटी शक्तियों का प्रयोग करेंगे। इसके साथ ही शहर में जहां-जहां भी इस तरह की शिकायत मिल रही हैं, उन स्थान पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश थाना पुलिस को दिए हैं।
एलआईयू ने दी रिपोर्ट
उधर, एलआईयू ने एक रिपोर्ट पुलिस आयुक्त को दी है। इसमें बताया गया है कि सौदागर लाइन पुलिस चौकी ने कैफे में बने केबिन बंद कराने के लिए नोटिस दिए थे लेकिन बंद नहीं कराए गए। पड़ताल में यह भी पता चला है कि नंद प्लाजा में सबसे पहले बैरिस्टा कैफे खुला। इसमें वर्ष 2018 में केबिन बनाए गए।