फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने पूछा कैसे मात दी! परिवार बोला हौसले से हराया, लोग वायरस को हौव्वा न बनाएं

Mon, 30 Mar 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अमित कपूर के परिवार के पांच लोग वायरस से संक्रमित हुए थे
विज्ञापन
1 of 5
जूता कारोबारी अमित कपूर - फोटो : अमर उजाला
पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में हैँ। अब तक हजारों लोगों की जान ये वायरस ले चुका है। भारत में भी कोरोना वायरस से अब तक 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में अब लोग सर्दी-खांसी होते ही डरने लगते हैं कि कहीं उन्हें कोरोना तो नहीं हो गया। कोरोना वायरस को लेकर लोगों के मन में डर बैठा है कि संक्रमित होने के बाद उनकी मौत हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार सुबह मन की बात कार्यक्रम में कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए जूता कारोबारी अशोक कपूर से बात की। प्रधानमंत्री ने उनसे पूछा कि उन्होंने और उनके परिवार ने कोरोना वायरस को कैसे मात दी? अशोक ने बताया कि जीत का मंत्र हौसला रहा। उनके बेटे अमित ने मीडिया से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ का साथ दीजिए, तो पूरा देश कोरोना को हरा सकता है, बस कुछ सावधानी रखनी हैं। सबसे जरूरी है कि वायरस को हौव्वा न बनाया जाए।

विज्ञापन

2 of 5
जूता कारोबारी अमित कपूर - फोटो : अमर उजाला
खंदारी निवासी अशोक कपूर के परिवार के पांच लोग वायरस से संक्रमित हुए थे। ये लोग इटली से लौटे थे। इतना ही नहीं। इनकी फर्म के कर्मचारी और उनकी पत्नी भी चपेट में आई। आगरा में सबसे पहले इनके परिवार के ही केस मिले थे। कुल सात लोग उपचार के लिए दिल्ली भेजे गए थे। सभी ने गजब का हौसला दिखाया। कोरोना को मात देकर 14 दिन बाद ठीक होकर लौट आए। 
विज्ञापन

3 of 5
मन की बात - फोटो : अमर उजाला
अमित ने बताया, शुरू में डर लगा था। बाहर बहुत कुछ चल रहा था, वायरस ऐसा है, वैसा हो लेकिन डॉक्टरों ने काउंसलिंग की तो डर निकल गया। वायरस से बचना आसान है। अगर कोई दुर्भाग्य से चपेट में आ ही जाए तो उपचार से ठीक  होना संभव है, इसलिए इसे हौव्वा न बनाया जाए। अमित ने कहा कि उन्होंने अब तक यह पाया है कि  तीन चीजों के प्रहार से कोरोना हार जाएगा।

4 of 5
जूता कारोबारी का परिवार - फोटो : अमर उजाला
कोरोना पर जीत के सूत्र
1. विदेश से आने वालों की जानकारी दें

कोई विदेश यात्रा से आया है तो प्रशासन को जरूर बताएं। उसकी जांच होगी इससे संक्रमण फैलेगा नहीं।

2. सामाजिक दूरी का पालन करें
लोग आपस में एक मीटर की दूरी बनाए रखें। ऐसा करने से संक्रमण से बचे रहेंगे।

3. बाहर वायरस है..
घर में रहें ये मान लीजिए कि घर के बाहर वायरस खड़ा है। वह अंदर नहीं आ सकता है। आप बाहर जाएंगे, तभी संक्रमित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
पीएम ने कहा, आसपास के लोगों को जागरूक करें
कारोबारी अशोक कपूर ने पीएम से कहा कि वह कोरोना से बचाव के लिए सेवाकार्य करना चाहते हैं। इस पर पीएम ने कहा कि आप आगरा में ही अपने घर के आसपास के क्षेत्र के सैनिटाइज कराएं। घर के अंदर रहते हुए और सामाजिक दूरी का पालन करते हुए आसपास के लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक करें। कपूर ने बताया कि उन्होंने एक वीडियो बनाकर लोगों के साथ साझा किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें