फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा सामूहिक दुष्कर्म कांड: विधायक से लेकर उपमुख्यमंत्री के साथ आरोपी ब्लॉक प्रमुख की तस्वीरें वायरल

Tue, 11 Jan 2022 12:45 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ आरोपी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता बाह के ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह के कई बड़े नेताओं से संबंध हैं। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार होने के बाद सोशल मीडिया पर आरोपी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसमें पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, बाह की भाजपा विधायक पक्षालिका सिंह और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ खिंची तस्वीरें शामिल हैं। इसके बाद विपक्ष के नेता भी सक्रिय हो गए। तस्वीरें के साथ कमेंट भी किए जाने लगे। 

संबंधित खबर- आगरा: पहले फार्म हाउस फिर होटल में किया सामूहिक दुष्कर्म, ब्लॉक प्रमुख ने चलती कार से पीड़िता को फेंका

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना
युवती से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार हुए बाह ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह को लेकर सपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने भाजपा पर निशाना साधा है। मधुसूदन शर्मा ने कहा भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं। बेटी बचाओ के नारे को भाजपा के नेता कलंकित कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
थाना ताजगंज - फोटो : अमर उजाला
मुकदमे में पीड़ित खुर्जा की युवती ने भी लिखा है कि आरोपी ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह उसे क्षेत्रीय विधायक का नाम लेकर धमकी देता था। घटना के बाद से खुर्जा की युवती दहशत में है। ताजगंज थाना पुलिस ने मेडिकल और बयान दर्ज कराने के बाद उसे घर भेज दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
विधायक और पूर्व मंत्री के साथ आरोपी की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं बाह के पूर्व विधायक राजा अरिदमन सिंह ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख पर आरोप लगा है। पुलिस अपना काम करेगी। जो घटना हुई, पुलिस उसकी जांच करे। उधर, पुलिस ने आरोपी लाल सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

4 of 5
आरोपी ब्लॉक प्रमुख लाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित युवती ने रविवार रात 11 बजे पुलिस से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत की थी। बताया था कि होटल में ले जाकर उसके साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पहले वो होटल का नाम और पता नहीं बता पा रही थी। बाद में होटल का नाम पता चल गया। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी लाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
मुकदमे में बाह के फरैरा निवासी भाजपा नेता लाल सिंह, पिनाहट के भदरौली निवासी जितेंद्र और देव को नामजद किया। मुकदमे में सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी की धारा लगी। भाजपा नेता लाल सिंह बाह का ब्लॉक प्रमुख है। दुष्कर्म की घटना होटल अमर यात्री निवास में अंजाम दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें