फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बने सड़क का लोकार्पण: 'अमर उजाला' ने खबर छापी तो पीडब्ल्यूडी ने कहा- गलती से हुआ, शिलापट्टिका बदली

Tue, 11 Jan 2022 12:24 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
शिलापट्टिका बदली गई - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जनपद के सौंख क्षेत्र के नगला बेरू में सड़क निर्माण के बिना ही उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा सड़क के लोकार्पण की शिलापट्टिका लगा दी गई थी। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस पर प्रशासन हरकत में आया। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने शिलापट्टिका पर लोकार्पण शब्द गलती से लिख जाना बताया। सोमवार को पीडब्ब्ल्यूडी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोकार्पण पट्टिका हटाकर शिलान्यास की पट्टिका लगवाई।

बछगांव के मजरा गुलाल से नगला बेरू-सौंख संपर्क मार्ग जर्जर हालत में है। इसके कारण कई गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। चार किलोमीटर संपर्क मार्ग के मरम्मत कार्य के लिए सरकार द्वारा 22.57 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
लोकार्पण की शिलापट्टिका - फोटो : अमर उजाला
आचार संहिता लगने से पहले सड़क का शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया था। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने संपर्क मार्ग पर शिलान्यास पट्टिका की जगह लोकार्पण की पट्टिका लगवा दी, जबकि अभी तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू तक नहीं हुआ।  
विज्ञापन

3 of 5
अमर उजाला की खबर का हुआ असर - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ने 'सड़क बनी नहीं, उपमुख्यमंत्री ने लखनऊ से कर दिया लोकार्पण' शीर्षक से इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इस खबर का असर लखनऊ तक देखा गया। इधर, पीडब्ब्ल्यूडी में हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारियों ने इसे शाब्दिक गलती बताया। 

4 of 5
शिलापट्टिका बदली गई - फोटो : अमर उजाला
पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर अवनीश शर्मा ने कहा कि सड़क मरम्मत कार्य की पट्टिका पर शिलान्यास लिखने में गलती हो गई थी। शिलापट्टिका से गलती सुधार कर शिलान्यास लिखवा कर सही करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
संपर्क मार्ग पर कीचड़ - फोटो : अमर उजाला
गांव नगला बेरू को जाने वाले मार्ग पर बारिश के चलते जलभराव हो गया था। गांव के लक्ष्मन सिंह, मुकेश सिंह, तेज सिंह, सत्यपाल, अजय, देवराज, महावीर सिंह, डॉ. बनबारी सिंह आदि ने सड़क निर्माण की मुख्यमंत्री से मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें