फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसों को मिलेगी संजीवनी: नया ऑक्सीजन प्लांट शुरू, खाली सिलिंडर लाएं, पांच मिनट में भरवाकर ले जाएं

Sat, 01 May 2021 10:11 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

नया ऑक्सीजन प्लांट शुरू, चिकित्सक के पर्चे पर अब सीधे मिलेगा ऑक्सीजन सिलिंडर
विज्ञापन
1 of 5
ऑक्सीजन प्लांट में जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह - फोटो : अमर उजाला
ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए भटक रहे लोगों को अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। जलेसर रोड, टेढ़ी बगिया पर शुक्रवार को नया ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है। यहां खाली सिलिंडर ले जाइए। पांच मिनट में भरा सिलिंडर ले आइए। जिनके पास सिलिंडर नहीं हैं, उन्हें सिक्योरिटी जमा करने पर सिलिंडर भी उपलब्ध कराया जाएगा। वायु सेना, थल सेना की तकनीकी मदद और जिला प्रशासन के सहयोग से सात दिन में जलेसर रोड पर नया ऑक्सीजन प्लांट चालू हो गया। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि यहां होम आइसोलेशन व नॉन कोविड मरीजों को उचित मूल्य पर डी-टाइप का बड़ा ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्लांट की क्षमता प्रतिदिन 1600 से 2000 सिलिंडर भरने की है, फिलहाल तीन दिन 1200 सिलिंडर रोज भरे जाएंगे। धीरे-धीरे प्लांट पूर्ण क्षमता पर चलने लगेगा। जरूरत के मुताबिक प्लांट में उत्पादन की क्षमता को और बढ़ाया जा सकता है। डीएम ने कहा डी-टाइप सिलिंडर रीफिलिंग कीमत 1000 से 1200 रुपये होगी।
विज्ञापन

2 of 5
ऑक्सीजन प्लांट का कार्य पूरा करने वाली टीम - फोटो : अमर उजाला
हवा से बनेगी ऑक्सीजन
वातावरण में मौजूद हवा से मशीनों द्वारा ऑक्सीजन बनाई जाएगी। इसके लिए इंटरकूलर कॉपर ट्यूब अहमदाबाद से मंगाई गई है। कंप्रेसर व अन्य मशीनों की मदद से ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
कार्य में जुटे रहे सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
सात दिन में किया 30 दिन का काम
इस तरह के इतने बड़े एयर ऑक्सीजन प्लांट को तैयार करने में करीब 30 दिन लगते हैं। परंतु थल सेना के ब्रिगेडियर पीके सिंह और वायु सेना के स्टेशन मास्टर एके वर्मा की मदद से यह प्लांट सात दिन में तैयार हो गया। प्लांट के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपकरण थलसेना ने गुजरात से एयरलिफ्ट कराए हैं।

4 of 5
इंटरकूलर कॉपर ट्यूब के साथ सेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
24 घंटे में पूरी हो गई औपचारिकताएं
यहां पहले नाइट्रोजन का रीफिलिंग प्लांट था। 50 सिलिंडर हवा से ऑक्सीजन बनाते थे, लेकिन आपदा के समय में हमने कुछ बड़ा करने की सोची। जिला प्रशासन से सहयोग मिला। 24 घंटे में सभी एनओसी मिल गई। बिजली कनेक्शन हो गया। इससे काम जल्दी हो गया। - विशाल अग्रवाल, संचालक, अग्रवाल गैस सर्विस
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑक्सीजन प्लांट में जिलाधिकारी प्रभु एन. सिंह - फोटो : अमर उजाला
खत्म हो जाएगी ऑक्सीजन किल्लत
लिक्विड ऑक्सीजन हम लगातार मंगाएंगे। इससे एसएन व कोविड अस्पताल टैंक को आपूर्ति करेंगे। इस प्लांट से 60 फीसदी सिलिंडर कोविड मरीजों के लिए जाएंगे। 40 फीसदी सिलिंडर लोगों को सप्लाई होंगे। एक प्लांट सिकंदरा में पहले से चल रहा है। - प्रभु एन सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें