मैनपुरी जिले में ऑक्सीजन लेवल कम होने से मरीज लगातार जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को एक मरीज के साथ पहुंचे परिजनों की हालत देखकर हर कोई भावुक हो गया। मां और बेटी एसडीएम और अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों के सामने गुहार लगा रही थीं। साहब मेरे पति को बचा लो, साहब मेरे पिता के लिए ऑक्सीजन और बेड दिलवा दो...यह कहते हुए मां-बेटी ने अफसरों से मदद की गुहार लगाई। एसडीएम ने मां-बेटी को मरीज के उपचार का भरोसा दिलाया है।