परीक्षा केंद्रों पर नकल के बाद अब यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में नजारा ही अलग है। आगरा और मथुरा में मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों को कापियों में नोट रखे मिल रहे हैं। ऐसे में परीक्षक भी नोट मिलने पर भगवान के नाम का जयकारा लगा देते हैं और सभी समझ जाते हैं कि कापी में नोट निकल आया है। इसके अलावा नंबर पाने के लिए प्रश्न के सही उत्तर के बजाय छात्र-छात्राओं ने ऐसी बातें लिखीं हैं, जिन्हें पढ़कर परीक्षक भी चकरा रहें हैं। खुद ही पढ़ें...
विज्ञापन
2 of 5
मूल्यांकन कार्य
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के राजकीय इंटर कालेज, किशोरी रमण इंटर कालेज और जवाहर इंटर कालेज में मूल्यांकन कार्य चल रहा है। यहां कापियों से 10, 20, 50, 100 और 500 के नोट मिल रहे हैं। नोट मिलते ही परीक्षक जोर से बांके बिहारी का जयकारा लगाते हैं। इससे अन्य कक्षों में भी पता लग जाता है कि किसी कॉपी में रुपये निकले हैं। इसके बाद उन रुपयों की चाय पार्टी की जाती है। कुछ परीक्षक नोट अपनी जेब में भी रख लेते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
कापी में रखा नोट
- फोटो : अमर उजाला
केआर इंटर कालेज में कॉपी चेक कर रहे प्रधानाचार्य परिषद् के अध्यक्ष डॉ. अजय कृष्ण सारस्वत ने बताया कि उन्हें हिंदी की कॉपियों में कुल 300 रुपये मिले। जीआईसी में भी कॉपियों में नोट निकल रहे हैं। जवाहर इंटर कालेज में कंप्यूटर की कॉपियों में 500-500 के नोट निकल रहे हैं। जीआईसी के प्रधानाचार्य संतोष सारस्वत ने बताया कि यह नोट टेप से चिपकाए गए थे।
4 of 5
मूल्यांकन कार्य
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में ही एक कॉपी में छात्रा ने अपने घरवालों के विरोध के बाद भी पढ़ने की बात कही है तो एक छात्रा ने मई में अपनी शादी होने की बात कहते हुए पास करने का अनुरोध किया।
आगरा के एक मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल विज्ञान विषय की कापी में एक परीक्षार्थी ने लिखा है कि वह दुकान पर काम करता है। उसके समक्ष दुकानदार ने शर्त रखी है कि यदि वह हाईस्कूल की परीक्षा में 85 फीसदी अंक लाएगा तो मजदूरी बढ़ा दी जाएगी। परीक्षार्थी ने लिखा है कि उसके पिता की बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी है। उसके कंधों पर मां, बहन, दादी के भरण-पोषण का जिम्मा है। उसने परीक्षक से आशीर्वाद स्वरूप अंक मांगे हैं। यह लिखा है कि पूरा परिवार ऋणी रहेगा।