कहते हैं कि 'जाको राखे साइयां, मार सके न कोय'। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में यह कहावत सच साबित हुई है। यहां तीन दिन से लापता बालक 80 फीट गहरे कुएं में सकुशल मिल गया। आरोप है कि पड़ोसी ने पैसों के लेनदेन को लेकर बालक को कुएं में फेंक दिया था। जिससे उसका एक पैर टूट गया है। पुलिस ने बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित बच्चे से मिली जानकारी के बाद एक पड़ोसी सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।