फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर बोली निधि त्रिपाठी, संगठन ने सौंपा बड़ा दायित्व

Sat, 23 Nov 2019 02:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी - फोटो : Facebook/ABVP
जेएनयू छात्रसंघ का चुनाव लड़ चुकीं निधि त्रिपाठी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। आगरा में चल रहे एबीवीपी के चार दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शनिवार को निधि के नाम की घोषणा की गई। राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद निधि त्रिपाठी ने कहा कि मैं संगठन की अंतिम पंक्ति में बैठकर नारे लगाती थी, आज राष्ट्रीय स्तर पर इतना बड़ा दायित्व सौंपा गया है। ऐसा सिर्फ एबीवीपी में ही संभव है।
विज्ञापन

2 of 7
एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस सुब्बैया, राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
आगरा कॉलेज के मैदान में चल रहे एबीवीपी के चार दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महामंत्री की घोषणा की गई। डॉ. एस. सुब्बैया तीसरी बार एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं, वहीं निधि त्रिपाठी को संगठन का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। निधि इससे पहले संगठन में राष्ट्रीय मंत्री थीं। वो 2017 में जेएनयू छात्रसंघ का चुनाव भी लड़ चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 7
एबीवीपी की निर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद निधि त्रिपाठी ने कहा कि मैं संगठन के अधिवेशन में सबसे अंतिम पंक्ति में बैठकर नारे लगाती थी, आज संगठन में मुझे देश का नेतृत्व करने का दायित्व दिया गया है। यह एबीवीपी में ही संभव है। 

4 of 7
एबीवीपी की नवनिर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला
विद्यार्थियों से निधि त्रिपाठी ने कहा कि नामुनकिन कुछ भी नहीं है, कोई भी चीज किसी भी किसी के लिए भी असंभव नहीं है। सतत प्रयास करते रहें। युवा पीढ़ी और छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने के साथ समाज व राष्ट्र की समस्याओं की तरफ भी ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस सुब्बैया - फोटो : Facebook/ABVP
एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर एस सुब्बैया ने कहा कि आयात निर्यात डॉलर की जगह रुपये में होगा तभी सही राष्ट्र पुनर्निर्माण माना जाएगा। मुख्य अतिथि एन नरसिम्हा रेड्डी, पूर्व न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय ने कहा कि भारत विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है इसमें एबीवीपी की अहम भूमिका होगी। 
विज्ञापन

6 of 7
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव, साथ में सुनील बंसल और विश्वविद्यालय के कुलपति - फोटो : अमर उजाला
एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल, डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरविंद कुमार दीक्षित पहुंचे। राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा पहुंचे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
एबीवीपी के अधिवेशन के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जारी हो गया। वो 25 नवंबर को एबीवीपी के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वो दो घंटे यहां रुकेंगे। इस दौरान यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार का वितरण करेंगे। साथ ही विद्यार्थी परिषद और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ वार्ता भी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें