एबीवीपी की निर्वाचित राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला
एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद निधि त्रिपाठी ने कहा, मैं संगठन के अधिवेशन में सबसे अंतिम पंक्ति में बैठकर नारे लगाती थी, आज आप सभी के सामने हूं। संगठन में मुझे देश का नेतृत्व करने का दायित्व दिया गया है। मैं छात्राओं से कहना चाहूंगी कि नामुनकिन कुछ भी नहीं है, कोई भी चीज किसी भी किसी के लिए भी असंभव नहीं है। सतत प्रयास करते रहें। युवा पीढ़ी और छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने के साथ समाज और राष्ट्र की समस्याओं की तरफ ध्यान देना चाहिए।'