फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में मना नंदोत्सव, हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दिए दर्शन, देखें तस्वीरें

Sun, 11 Oct 2020 02:38 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में मना नंदोत्सव - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में रविवार सुबह नंदोत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर भगवान को सुंदर हिंडोले में विराजमान किया गया। रविवार होने के कारण मंदिर में भक्तों की भीड़ रही। दर्शन के इंतजार में भक्त कतार में खड़े दिखे।
 
विज्ञापन

2 of 5
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इस महोत्सव में ठाकुरजी के दर्शन पाकर भक्त निहाल हो गए। मंदिर प्रांगण ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान हो गया। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि आज प्रात: श्रृंगार ग्वाल में ठाकुर जी का भव्य नंद महोत्सव हुआ। 
 
विज्ञापन

3 of 5
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
भक्त और भगवान के बीच की दूरी दर्शन के बाद दूर हो गई। भक्तजन नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगा रहे थे। सजाए गए हिंडोले में विराजमान ठाकुरजी के दर्शन मानो भक्तों को अपनी ओर खींच रहे थे। 
 

4 of 5
द्वारिकाधीश मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम को मंदिर में राजदरबार का मनोरथ हुआ था मंदिर में शयन तक भक्त अपने आराध्य के दर्शन के लिए पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी वैद्य अशोक कुमार शर्मा, बृजेश मुखिया, समाधानी राजीव चतुर्वेदी, बृजेश चतुर्वेदी, बलदेव भंडारी, सत्यनारायण रोकड़िया, अमित चतुर्वेदी, त्रिलोकीनाथ आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें