आगरा में इस बार तीन दिवसीय जनकपुरी में काफी कुछ खास होगा। बाहुबली फिल्म के माहिष्मती जैसा महल बनाया जा रहा है। वहीं, जागरूकता का संदेश देने के लिए महोत्सव को पॉलिथीन और होर्डिंग मुक्त रखा जाएगा। न स्वागत और न ही कमेटी के होर्डिंग लगेंगे। इतना ही नहीं, यह जनकपुरी सामाजिक सौहार्द का भी संदेश देगी। मुस्लिम समाज के लोग स्वागत द्वार बना रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
26 को सुबह 10 बजे जनकपुरी पहुंचेगी राम बरात
2 of 5
जनकपुरी महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को निर्भय नगर में प्रेसवार्ता के दौरान जनकपुरी महोत्सव समिति के सदस्यों ने बताया कि निर्भय नगर क्षेत्र में पहली बार यह आयोजन हो रहा है। सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
समिति के महामंत्री राजकुमार गुप्ता ने बताया कि इस बार रामबरात के स्वागत के लिए मुस्लिम समाज द्वारा स्वागत द्वार बनवाए जा रहे हैं। आयोजन को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए 200 से अधिक क्षेत्रीय लोगों की विभिन्न समितियां बनाई गई हैं। जनक महल पर 25, 26 और 27 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
3 of 5
जनकपुरी महोत्सव (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
राजा जनक बने कैलाश गुप्ता ने बताया कि भगवान राम और सीता विवाह के कार्यक्रम 24 सितंबर को सीता जी की मेहंदी एवं महिला संगीत से शुरू हो जाएंगे। 25 सितंबर को जनकपुरी क्षेत्र में माता सीता के स्वरूप का भव्य डोला निकलेगा। गौरा पूजन होगा।
4 of 5
जनकपुरी महोत्सव (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
26 सितंबर सुबह 10 बजे राम बरात का हाईवे किनारे स्थित भावना होटल पर स्वागत होगा। भगवान श्रीराम और उनके भाइयों के स्वरूपों की आरती उतारी जाएगी। इसके बाद बरात क्षेत्र का भ्रमण करेगी। दोपहर एक से चार बजे तक सालिग्राम एवं तुलसी का विवाह होगा।
निर्भय नगर में बनाई जा रही जनकपुरी
- फोटो : अमर उजाला
शाम चार बजे सभी स्वरूप जनकपुरी क्षेत्र का भ्रमण करते हुए जनक महल पहुंचेंगे। 27 सितंबर दोपहर एक बजे से बड़हार की दावत होगी। देर शाम सभी स्वरूप जनक मंच पर पहुंचेंगे। रात 11 बजे स्वरूपों की आरती होगी। इसके बाद बरात विदा होगी। प्रेसवार्ता के दौरान रानी सुनैना बनी मीरा गुप्ता, सुमित गुप्ता, दीपक गुप्ता मौजूद रहे।