फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया, हत्यारों ने फांसी की तरह बेदर्दी से दिया घटना को अंजाम

Sun, 05 Jan 2020 10:24 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
1 of 5
शिवम (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
श्री नगला से दो दिन से लापता छात्र का शव हत्या करने के बाद ग्राम मझोला में पेड़ पर लटका मिला। शिवम (18) पुत्र नरेश निवासी श्रीनगला श्याम इंटर कॉलेज गंजडुंडवारा में इंटरमीडिएट का छात्र था। वह दो जनवरी की दोपहर को घर से किसी काम से जाने की कहकर चला गया था, लेकिन लौटकर नहीं आया। शनिवार को ग्राम मझोला के ग्रामीणों ने एक शव आम के पेड़ पर लटका हुआ देखा। जिस तरह से किसी अपराधी को फांसी के फंदे पर लटकाया जाता है, ठीक उसी तर्ज पर हत्यारों ने छात्र शिवम को पेड़ पर लटका कर हत्या को अंजाम दिया। उसके सिर को पॉलिथीन से ढका गया, हाथ-पैर बांधे गए और मुंह में कपड़ा ठूंसा गया। इस तरह बेरहमी से की गई हत्या के पीछे की क्या वजह है, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है।
विज्ञापन

2 of 5
शिवम की हत्या के बाद सदमे में परिवार - फोटो : अमर उजाला
हत्यारों ने छात्र की हत्या करने से पहले उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। साथ ही उसके को एक पॉलिथीन से इस तरह ढका गया, जैसे किसी अपराधी का सिर फांसी पर लटकाने से पहले ढका जाता है। छात्र के हाथ-पैर भी बांधे गए। लोगों ने जब इस तरह से उसका शव लटका देखा तो वे चौंक गए। लोगों के बीच यह घटना चर्चा का विषय भी बनी हुई है कि आखिर हत्यारों ने उसकी इतनी बेरहमी से हत्या क्यों की है। पुलिस भी इसको लेकर उलझन में है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पटियाली में छात्र की हत्या की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है। अभी तक इस मामले में परिजन किसी प्रकार की रंजिश होने से इंकार कर रहे हैं। पुलिस को भी अभी तक की जांच में कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। शिवम के पिता खेती करते हैं। उनका मध्यम वर्गीय परिवार है। उनकी गांव में किसी से कोई भी रंजिश भी नहीं है। परिजनों को भी समझ नहीं आ रहा है कि आखिर उनके बेटे की हत्या किस वजह से की गई। पुलिस के सामने भी यह हत्या एक पहेली बन गई है कि आखिर बिना किसी रंजिश के शिवम की हत्या क्यों और किसने की है।

4 of 5
शिवम की हत्या के बाद सदमे में परिवार - फोटो : अमर उजाला
शिवम के बड़े भाई की मौत के बाद परिजनों को उससे ही सहारे की आस थी। वह पढ़ाई के साथ खेतीबाड़ी में भी परिवार का हाथ बंटाता था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। जबकि उसके दो अन्य भाई सौरभ (14), अंकित (9) अभी छोटे हैं। शिवम के बड़े भाई रवींद्र की एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। एक साल के भीतर दो जवान बेटों की मौत ने मां प्रेमा देवी को सदमे में ला दिया है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव की महिलाएं उनको बार बार ढांढस बंधा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती - फोटो : अमर उजाला
छात्र की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं। पुलिस की सर्विलांस, एसओजी व कोतवाली की दो टीमों का गठन किया है। इन चारों टीमों को हत्या की गुत्थी सुलझाने के निर्देश अधिकारियों ने दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें