फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: हत्या के बाद दो राज्यों में फेंके युवक-युवती के शव, एक महीने बाद हुआ खौफनाक खुलासा

Thu, 16 Sep 2021 11:46 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
मृत उत्तम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
धौलपुर जिला पुलिस ने उत्तर प्रदेश से संबंधित एक माह पुराने ऑनर किलिंग से जुडे़ दोहरे हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक यूपी के जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज निवासी प्रेमी युगल किशोरी और उत्तम की हत्या ऑनर किलिंग का नतीजा है। करीब एक माह पूर्व किशोरी का शव धौलपुर जिले के दिहौली थाना इलाके तथा उत्तम का शव मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के आंतरी में मिला था। धौलपुर के जिला पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बुधवार को मीडिया को बताया कि बीते माह चार अगस्त को जिले के दिहौली थाना क्षेत्र में कस्बा मुरैना और दिहौली के बीच सड़क के किनारे झाड़ियों के बीच एक नाबालिग लड़की की लाश मिली थी। जिसका आधा शरीर मिट्टी में दबा हुआ था तथा गले में रस्सी का फंदा लगा था। प्रारंभिक पड़ताल में  ऐसा प्रतीत हो रहा था कि उसे कहीं अन्यत्र मारकर शव यहां पर डाला गया है। शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से उसका पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया कि जिस दिन मृतका का शव दिहौली इलाके में पड़ा मिला था, उसी तरह का एक मामला पुलिस थाना आंतरी जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश में घटित होना सामने आया। जिसमें एक युवक की लाश उसी तरह रस्सी से गला घोंटकर डाल दिया गया था। पुलिस की जांच के दौरान फिरोजाबाद के सिरसागंज निवासी उत्तम यादव के अपहरण में दर्ज प्रकरण में आरोपी देवीराम को गिरफ्तार करने की जानकारी सामने आई। इसी दौरान सिरसागंज पुलिस द्वारा एक अन्य आरोपी शिवराम को भी गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
शव की तलाश के लिए पहुंची पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला
धौलपुर पुलिस द्वारा थाना दिहौली पर दर्ज प्रकरण से जुड़ी मृतका के शव एवं थाना आंतरी ग्वालियर क्षेत्र में मिले युवक के शव के संबंध में दर्ज आपराधिक प्रकरणों की साझा की गई सूचनाओं तथा मृतका के फोटो की सूचनाओं के आधार मंगलवार को सिरसागंज थाना पुलिस द्वारा थाना दिहौली पुलिस से संपर्क करने पर इस सनसनीखेज घटनाक्रम का खुलासा हुआ। 
 

4 of 5
शव की तलाश करते पीएसी के गोताखोर - फोटो : अमर उजाला
यह है मामला
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज में गांव जंहागीरपुर, थाना सिरसागंज निवासी सुगड़ सिंह द्वारा 10 अगस्त को बेटे उत्तम यादव की गुमशुदगी और 12 अगस्त को उसको जान से मारने की नीयत के अपहरण करने के संबंध में कुछ व्यक्तियों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच से यह तथ्य उजागर हुआ कि प्रकरण में अपहृत उत्तम यादव का उसके घर के सामने रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी से प्रेम प्रसंग था। दोनों निकट पड़ोसी व सजातीय थे। प्रेम प्रसंग के कारण घर वालों को बिना बताए दोनों 31 जुलाई को घर से दिल्ली चले गये। उत्तम के करीबी दोस्त से किशोरी के परिजनों को उसके उत्तम के साथ दिल्ली में होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हत्यारोपी को जेल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
किशोरी के परिजनों ने दिल्ली पहुंचकर दोनों को अपने कब्जे में ले लिया और पिनाहट लेकर आए। यहां दोनों से बातचीत की लेकिन दोनों एक साथ रहने की जिद पर अडे़ रहे। इस पर किशोरी के परिजन उत्तम और किशोरी को अपने साथ लेकर पिनाहट से भिंड आ गए। भिंड से ग्वालियर के नजदीक आंतरी थाना क्षेत्र में तीन अगस्त की रात को किशोरी के परिजनों ने उत्तम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या की और उसका प्राइवेट पार्ट काटकर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया। इसके बाद में ग्वालियर से धौलपुर होते हुए दिहौली थाना क्षेत्र में मुरैना कस्बे के पास किशोरी का गला घोंटकर हत्या कर दी और शव झाड़ियों में पटक कर चले गये। दोनों की अलग-अलग स्थानों पर हत्या कर शव अलग-अलग राज्यों के दूरदराज इलाकों में इसलिए फेंके ताकि सुनियोजित ढंग से की गई हत्याओं का कभी खुलासा न हो। धौलपुर पुलिस की सूझबूझ से दोहरा हत्याकांड और ऑनर किलिंग का खुलासा हो गया है। पुलिस द्वारा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

संबधित खबर:
झूठी शान के लिए कत्ल: फिरोजाबाद में युवक-युवती की हत्या कर लाश यमुना में फेंकी, युवती के पिता ने बताई खौफनाक कहानी

ऑनर किलिंग: प्रेमी युगल के दोस्त ने दी जानकारी, भाई संग मिलकर दिया था खौफनाक घटना को अंजाम

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें