आगरा नगर निगम ने एमजी रोड को नो होर्डिंग जोन घोषित किया है, लेकिन इसके फुटपाथ को उखाड़कर बल्लियों पर सत्ताधारियों ने 200 से ज्यादा अवैध होर्डिंग लगा दिए गए हैं जो शहर की सूरत को बिगाड़ रहे हैं। नो होर्डिंग जोन एमजी रोड पर और इसके भगवान टॉकीज से लेकर प्रतापपुरा चौराहा तक सत्ताधारी भाजपा नेताओं के होर्डिंग से सड़क पटी पड़ी है। सड़क के डिवाइडर पर खतरनाक ढंग से स्टेंडी और स्ट्रीट लाइट के पोल पर बधाई संदेश वाले छोटे बोर्ड लगाए गए हैं। महात्मा गांधी (एमजी) रोड पर वाहन चालकों के सामने यह अवैध होर्डिंग बड़ा खतरा हैं। सत्ताधारी भाजपा द्वारा प्रकोष्ठों के संयोजक और सहसंयोजकों के बधाई संदेश वाले ऐसे होर्डिंग सबसे ज्यादा एमजी रोड और सिकंदरा बोदला रोड पर हैं।