फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवम हत्याकांड: एक और आरोपी गिरफ्तार, कालिंदी विहार में मुखबिरी के शक में हुई थी हत्या

Mon, 31 May 2021 10:49 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
शिवम यादव हत्याकांड : शिवम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना एत्माद्दौला के कालिंदी विहार में युवक शिवम की गोली मारकर हत्या के मामले में रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को जेल भेजा गया था। एत्माद्दौला के कालिंदी विहार स्थित ज्योति कुंज निवासी शिवम यादव की शुक्रवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके मामा सूरज सिंह ने आलोक यादव, चंद्रसेन उर्फ सनी देओल, सिंबा नट, निमेश, सोनू जाट और टीटू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी चंद्रसेन को गिरफ्तार किया था। शाम को उसे जेल भेज दिया गया था। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। रविवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी टीटू को शाहदरा फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

2 of 5
जांच करते एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बाकी आरोपी घरों से फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन

3 of 5
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
 शिवम के मौसेरे भाई प्रिंस और दोस्त अभिषेक ने बताया कि वह जैसे ही कार से मौके पर पहुंचे थे। तभी सोनू जाट ने गोली मारने की धमकी दी और फायर भी कर दिया। कुछ ही पलों में शिवम ने गाड़ी को स्टार्ट करके भागने की कोशिश की मगर तभी सोनू ने उसे गोली मार दी। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
जमानत पर बाहर है आरोपी आलोक
एसपी सिटी ने बताया कि हत्याकांड का कालिंदी विहार निवासी आलोक यादव रंगबाज है। पूर्व में जानलेवा हमले के मुकदमे में जेल जा चुका है। जमानत पर बाहर है। आलोक एटा से तमंचे लेकर आता है। आगरा में बेचा करता है। सोनू भी अपराधी किस्म का है। शिवम भी मारपीट के मामले में पकड़ा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवम यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
परिचित ने फोन करके बुलाया था
पुलिस की छानबीन में पता चला है कि शिवम को एक दोस्त ने फोन करके बुलाया था। उसका नाम निमेश है, जिस समय शिवम को गोली मारी गई, उस समय निमेश भी मौजूद था। अब पुलिस उसकी संलिप्तता के बारे में  पता कर रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें